Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन लोगों की मौत के बाद बदायूं PWD अभियंताओं पर प्राथमिकी, नायब तहसीलदार बोले-गूगल मैप में भी दिख रहा रास्ता

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 03:13 PM (IST)

    तीन लोगों की मौत के बाद दातागंज तहसील के नायाब तहसीलदार ने बदायूं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि अधिकारियों ने पुल के दोनों किनारों पर मजबूत बेरिकेटिंग अवरोधक रिफलेक्टर बोर्ड व रोड के कटे होने के समय से संकेतक आदि नहीं लगवाए। इस लापरवाही के कारण रविवार सुबह एक कार पुल से गिर गई और तीन लोगों की मौत हो गई।

    Hero Image
    गूगल मैप के सहारे जा रही कार पुल से गिरी। फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, बरेली। क्षतिग्रस्त पुल से कार गिरने के बाद तीन लोगों की मृत्यु हो गई। मामला शासन पहुंचा तो प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन फानन में दातागंज तहसील के नायाब तहसीलदार छविराम ने बदायूं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नायब तहसीलदार ने पुलिस को बताया कि समरेर गांव से फरीदपुर को जाने को रामगंगा पर पुल बनाया गया जिसका एप्रोच मार्ग कट गया और लंबे समय से कटा हुआ चल रहा है। इस बारे में उन्होंने बदायूं के लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता मोहम्मद आरिफ, अभिषेक कुमार व अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह को बताया था।

    आरोप है कि आरोपित यह बात जानते भी थे कि यह अगर कोई वाहन स्वामी इस पुल पर होकर गुजरेगा तो उसके साथ कोई बडी घटना हो सकती है।

    पुल से गिरी कार।

    नहीं लगाए गए संकेतक

    आरोप है अधिकारियों ने जानबूझकर पुल के दोनों किनारों पर मजबूत बेरिकेटिंग, अवरोधक, रिफलेक्टर बोर्ड, व रोड के कटे होने के समय से संकेतक आदि नहीं लगवाए। केवल एक पतली दीवार लगी थी जो अज्ञात लोगों ने तोड़ दी। उन्होंने बताया कि गूगल मैप में भी ये रोड बिना किसी अवरोध के दिखा रहा है। आरोप है कि यही कारण रहा कि अधिकारियों की लापरवाही से रविवार सुबह एक कार पुल से गिरी और तीन लोगों की मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने चारों अभियंताओं के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है। 

    गूगल मैप से रास्ता देखकर निकले थे कार सवार

    शनिवार को फर्रुखाबाद निवासी दो भाई कौशल और विवेक अपने मित्र के साथ गाजियाबाद की तरफ से आ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने गूगल मैप के सहारे रास्ता ढूंढा था। इस पुल का रास्ता भी गूगल मैप ने दिखाया तो चालक ने गाड़ी पुल पर चढ़ा दी। रात में अंधेरा था और चालक को नहीं पता था कि 30 मीटर के बाद रास्ता नहीं है। इसकी वजह से उनकी कार रामगंगा में जा गिरी। मौके पर ही तीनों की मृत्यु हो गई।

    ये भी पढ़ेंः Sambhal Violence: दंगाई सरकार का बुलडोजर याद रखें...नरेंद्र कश्यप बोले- कानून से खिलवाड़ की अनुमति किसी को नहीं

    ये भी पढ़ेंः एसएसपी अनुराग आर्य ने बरेली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया, दो इंस्पेक्टर समेत तीन लाइन हाजिर किए

    शासन पर उठे सवाल

    हादसे के बाद प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जिनका जवाब अभी तक किसी को नहीं मिल पाया है। हालांकि सभी तथ्यों पर पुलिस और प्रशासन के लोग जांच में जुट गए हैं। पुलिस का कहना है कि मृत्यु से पहले गंभीर रूप से घायल कार सवार ने गूगल मैप से रास्ता देखने की बात कही थी, इसलिए कारण का खुलासा हुआ। अभी तक तीसरे मृतक की जानकारी पुलिस नहीं जुटा पाई है।