Bareilly News: अब सेल्फी प्वाइंट ने ले ली कूड़े के ढेर की जगह, 40 वर्ष बाद मिली कचरे की बदबू से आजादी
Bareilly News नगर निगम ने डलावघर से अतिरिक्त बने कूड़े के ढेर वाले स्थलों को खत्म कर उनकी जगह सेल्फी प्वाइंट बना दिए हैं। अब यहां कचरे की बदबू की जगह फूलों की सुगंध फैल रही है। नगर निगम के इस अभिनव पहल से आम लोग भी जुड़ने लगे हैं।

जागरण संवाददाता, बरेली: बरेली में अब केवल छह वार्ड ही नहीं बल्कि पूरा शहर स्मार्ट हो रहा है। नगर सुशोभन अभियान के तहत सप्ताहभर में 40 वर्ष से अधिक समय से कूड़े के ढेर वाले स्थान को खत्म कर पर्यटन स्थल के रुप में विकसित कर दिया गया है। अब यहां कचरे की बदबू की जगह फूलों की सुगंध फैल रही है। नगर निगम के इस अभिनव पहल से आम लोग भी जुड़ने लगे हैं। इससे उत्साहित निगम के अधिकारियों ने शहर के अन्य कूड़े के ढेर को खत्म करने की योजना बनाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में बेहतर स्थान हासिल करने के लिए नगर निगम मेहनत जुटा है।
गंदगी से मिली मुक्ति से खुश हैं लोग
रामलीला व मेले में लोगों से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए चलाए सफल अभियान के बाद अब एक और अभिनव पहल शुरू की है। अब शहर में डलाव घर से हटकर बने कूड़े के ढेर वाले स्थानों को चिन्हित कर पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जा रहा। सौदागरान वार्ड की मालियों वाली गली में संकरी सड़क पर ही लोग गंदगी फेंक जाते थे। रामपुर गार्डन स्थित कार बाजार के पीछे काफी समय से कचरे का ढेर लगा हुआ था। डेलापीर चौराहा पर भी लोग सड़क पर ही कचरा फेंक जाते थे। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती थी। अब इन सार्वजनिक स्थलों पर गमलें, विशेष प्रकार के स्लोगन लिखे चित्र, बेंच लगाए गए हैं जो आर्कषण का केंद्र बन रहा है। यहां लोग अब सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं।
कूड़ा डालने वालो पर लगाया जा रहा जुर्माना
शहर के विभिन्न वार्डों से कूड़ें का ढेर खत्म किया है इसमें राजेंद्रनगर, रामपुर गार्डन, बिहारीपुर सिविल लाइन, बजरिया पूरनमल, सौदागरन, खलीलपुर, महेशपुर अटरिया, नदौसी, जनकपुरी, माडल टाउन, आइवीआरआइ, पीर बहोड़ा, बानखाना, शांति विहार, गांधी उद्यान, रहपुरा चौधरी, हरुनगला के साथ 22 स्थान शामिल हैं। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शहर में कूड़े के ढेर वाले स्थलों का तेजी से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। यहां दोबारा गदंगी नहीं हो इसके लिए कूड़ा डालने वालो पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की जा रही।
शहर सुंदर दिखे इसके लिए कई वर्ष पुराने कूड़ा स्थल को चिन्हित कर हटाया जा रहा। नगर सुशोभन अभियान के तहत इन स्थानों को भव्य व सुंदर बनाया जा रहा। वहां पर पौधरोपण, पेंटिंग, पार्क, बगीचा, सेल्फी प्वाइंट, बच्चों के खेलकूद एवं बुजुर्गों के बैठने के स्थान विकसित किए जा रहे। - निधि गुप्ता वत्स नगर आयुक्त
नगर निगम की यह पहल अनुकरणीय है। डेलापीर चौराहे पर करीब 40 साल से लोग गंदगी फेंक जाते थे, अब यहां फुलवारी देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। -श्रवण
गली मालियान में सड़क पर ही लोग करीब 30 वर्ष से अधिक समय से कचरा फेंक जाते थे। अब गमला में फूल-पौधे लगाकर सुंदरीकरण होने से लोगों ने खुले में कचरा डालना छोड़ दिया। -राकेश दुबे
बीसलपुर रोड पर मैं वर्षों से गंदगी के ढेर देखता आ रहा हूं। नगर निगम ने एक सप्ताह के अंदर यहां का भव्य व दिव्य तरीके से सुंदरीकरण कर पर्यटन स्थल बना दिया। - विशाल खंडेलवाल
यह भी पढ़ें: Bareilly News: सड़क किनारे दो हजार से अधिक झुग्गी-झोपड़ी वालों का अवैध कब्जा, प्रशासन बेखबर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।