By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 20 May 2025 03:07 PM (IST)
बरेली में मौसम तेजी से बदल रहा है। अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना है जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। 20 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 24 और 25 मई को अधिकतम तापमान घटकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। अभी और लुढ़केगा पारा...
जागरण संवाददाता, बरेली। मौसम इन दिनों तेजी से करवट ले रहा है। सोमवार को अधिकतम पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा, दोपहर में चटक धूप ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर कर दिया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस सप्ताह अरब सागर में लो प्रेशर बनेगा, पूर्वी हवाएं चलने व वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जेठ की दोपहर में चटक धूप ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर कर दिया। राहत पाने के लिए राहगीर पेड़ की छांव लेते नजर आए, नारियल पानी, शिकंजी, गन्ने का रस, आइसक्रीम से खुद को तरोताजा करते नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
तेज हवाओं के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। वहीं, अगले दिन न्यूनतम पारा एक डिग्री खिसक कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। तेज हवाएं, बारिश और गरज की स्थिति 23 मई तक बनी रह सकती हैं। 24 व 25 मई को अधिकतम तापमान घटकर 32 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है। बादल छाए रहेंगे, वर्षा या गरज के साथ तूफान आने की संभावना बनी रहेगी।
अरब सागर में लो प्रेशर बन रहा है। ऐसे में बारिश होने और तापमान कम होने की संभावना है। आगामी दिनों में पारा लुढ़कने से गर्मी से राहत मिल सकती है। - डॉ. अतुल कुमार सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
यह भी पढ़ें: Weather Update: यूपी का ये कैसा मौसम! कई जिलों में तेज हवा के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट, दोपहर में श्रमिक काम नहीं करेंगे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।