Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुंभ मेले के शाही स्नान में जाने के लिए लोग करा रहे हैं आरक्षण, जानिए किन ट्रेनों में बर्थ है उपलब्ध

    By Sant ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 03 Feb 2021 05:30 PM (IST)

    रेलवे ने कुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं का काफी सहूलियत दी है। जंक्शन से हरिद्वार जाने के लिए वर्तमान में सात जो़ड़ी ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। जिससे लोगों को कुंभ मेले में जाने में परेशानी न हो। फरवरी महीने में कई शाही स्नान पड़ रहे हैं।

    Hero Image
    जिससे लोगों को कुंभ मेले में जाने में परेशानी न हो। फरवरी महीने में कई शाही स्नान पड़ रहे हैं।

     बरेली, जेएनएन। जैसे जैसे कोरोना की गति धीमी हो रही है और रेलवे ज्यादा ट्रेनों का संचालन शुरु कर रहा है।    वैसे वैसे यात्री भी ट्रेन से सफर करने के लिए आरक्षण करा रहे हैं। इसका नजारा बरेली जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर भी दिख रहा है।  मंगलवार को कुंभ मेले में जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग काउंटर पर पहुंचे और उन्होंने आरक्षण करवाया। रेलवे ने कुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं का काफी सहूलियत दी है। जंक्शन से हरिद्वार जाने के लिए वर्तमान में सात जो़ड़ी ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। जिससे लोगों को कुंभ मेले में जाने में परेशानी न हो। फरवरी महीने में कई शाही स्नान पड़ रहे हैं। शाही स्नान में भाग लेने के  लिए न सिर्फ साधू संत स्नान दान के लिए जाते हैं बल्कि बड़ी संख्या में लोग भी मेले में शिरकत करते हैं। ऐसे में लोगों ने ट्रेनों में आरक्षण कराना शुरू करा दिया है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि 11 फरवरी को मौनी अमावस्या, 12 फरवरी को फाल्गुन संक्रांति, 16 फरवरी को वसंत पंचमी, 19 फरवरी को आरोग्य रथ सप्तमी, 20 फरवरी को भीमाष्टमी व 27 फरवरी को माघी पूर्णिमा का स्नान है। ऐसे में हरिद्वार जाने वाले ट्रेनों में भीड़ होने की संभावना है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाडी़ संख्या       - नाम                    -             स्थिति

    04265 -      देहरादून जनता स्पेशल - केवल सेकेंड क्लास में जगह खाली, बाकी फुल

    05005 - देहरादून राप्ती गंगा फेस्टिवल स्पेशल -               वेटिंग

    02369 - कुंभ सुपरफास्ट स्पेशल -               सेकेंड क्लास में जगह खाली, बाकी में फूल

    03009 - दून स्पेशल -                                      सभी क्लास में जगह

    02191- हरिद्वार फेस्टिवल स्पेशल -                 सभी क्लास में जगह

    04229 - प्रयागघाट, योगनगरी मेला स्पेशल -      सभी क्लास में जगह

    02327 - उपासना सुपरफास्ट स्पेशल -               स्लीपर में जगह खाली