One Nation One Election: एक देश एक चुनाव पर बरेली नगर निगम ने लगाई मुहर, कहा- ये समय की मांग
One Nation One Election | एक देश एक चुनाव की चर्चा के बीच बरेली नगर निगम ने इसे समय की जरूरत बताया है। निगम कार्यकारिणी समिति ने उप सभापति सर्वेश रस्तोगी के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि इससे हजारों करोड़ की बचत होगी और अनावश्यक बर्बाद होने वाला समय भी बचेगा।

जागरण संवाददाता, बरेली। One Nation One Election | वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर चल रही चर्चा के बीच नगर निगम बरेली (Municipal Corporation Bareilly) ने इसे समय की जरूरत बताया है। निगम कार्यकारिणी समिति ने उप सभापति सर्वेश रस्तोगी के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी, जिसे अब शासन को भेजा जाएगा।
कार्यकारिणी की अध्यक्षता कर रहे महापौर डॉ. उमेश गौतम ने इसे समय की जरूरत बताया। कहा कि एक देश एक चुनाव से न सिर्फ हजारों करोड़ की बचत होगी, बल्कि अनावश्यक बर्बाद होने वाला समय भी बचेगा।
कार्यकारिणी ने शहरी क्षेत्र के करदाताओं को राहत देते हुए मई, जून और जुलाई माह में चालू मांग पर दस प्रतिशत की छूट भी देने का निर्णय लिया। साथ ही नई, जून, जुलाई तक शहरी क्षेत्र के लोगों की टैक्स से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए स्वकर निर्धारण फार्म भरने की अनुमति भी दी गई। बैठक में अन्य कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
इसे भी पढ़ें- One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव का अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा, क्या महंगाई कम होगी और निवेश बढ़ेगा?
क्या है एक देश-एक चुनाव?
भारत में एक देश-एक चुनाव का मतलब है कि संसद के निचले सदन यानी लोकसभा चुनाव के साथ ही सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव भी कराए जाएं।
इसके साथ ही स्थानीय निकायों यानी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों के चुनाव भी हों। इसके पीछे विचार है कि ये चुनाव एक ही दिन या फिर एक निश्चित समय सीमा में कराए जा सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।