यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bareilly News: मीरगंज के सहजना गांव में दो युवकों के घर पहुंची NIA और ATS, टेरर फंडिंग की आशंका
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मीरगंज के सहजना गांव में ...और पढ़ें

HighLights
- संयुक्त टीम ने दो युवकों से कई घंटों तक की पूछताछ, बाद में छोड़ा
- दोनों युवाओं के घर की तलाशी भी ली गई, मोबाइल, बैंक खाते भी खंगाले
जागरण संवाददाता, बरेली। टेरर फंडिंग की आशंका के चलते राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) और एटीएस की टीमों ने मीरगंज के सहजना गांव में छापेमारी की। गांव के दो युवकों से कई घंटों तक पूछताछ की गई। उनके मोबाइल फोन लेपटाप, आदि को खंगाला गया। बैंक खाते और स्वजन से भी पूछताछ की गई। उनके घर की स्थिति आदि को परखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हालंकि, टीम की भी जांच पूरी नहीं हुई है।
एनआइए की टीम ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर पूरी योजना के बारे में जानकारी दी और सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स की मांग की। टीम को पुलिस लाइन से फोर्स उपलब्ध कराई गई। इसके बाद टीमें मीरगंज के सहजना गांव को रवाना हो गईं। वहां पर अलग-अलग घरों के दो युवकों से कई घंटों तक पूछताछ की गई।
दरअसल, इस समय पूरे भारत में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शेख सुल्तान सलाहउद्दीन अयूबी उर्फ अयूबी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अयूबी को अक्टूबर में ही गिरफ्तार किया गया था। वह युवाओं को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी प्रचार प्रसार संबंधी सामग्री को प्रसारित करने और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के जमात संगठनों में भर्ती कराता था।
इसे भी पढ़ें-अनुशासनहीनता में सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज ने की कार्रवाई, आठ छात्राएं तीन माह के लिए निलंबित
इस समय उसी के ठिकानों और उससे जुड़े लोगों के यहां एनआइए की टीमें छापेमारी कर रही हैं। आशंका है कि उन लोगों को आतंकी फंडिंग की जाती है, जिससे वह भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। एनआइए की टीम को सूचना मिली थी कि मीरगंज के सहजना गांव के दो युवक भी इसमें संलिप्त हैं।
.jpg)
इसी सूचना पर संयुक्त टीमें मीरगंज के सहजना गांव पहुंची थी। दोनों युवकों के घरों में जाकर उनसे कई घंटे पूछताछ के बाद टीमें रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि, टीम को दोनों युवकों के खाते में टेरर फंडिंग की आशंका थी। साथ ही यह भी जानकारी थी कि वह आतंकी संगठनों से जुड़े हुए भी हैं। हालांकि अभी कई बातें स्पष्ट नहीं हो सकी थीं, इसलिए दोनों टीमें रवाना हो गई।
इसे भी पढ़ें- यूपी में तीन दिन के अंदर छह डिग्री लुढ़का रात का पारा, बढ़ेगी ठंड; IMD ने किया अलर्ट
वहीं झांसी में विदेशी फण्डिंग को लेकर एटीएस व एनआइए की मुफ्ती खालिद के घर दिनभर चली कार्यवाही के दौरान भीड़ इकट्ठा करने, पुलिस से भिड़ने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर कोतवाली पुलिस ने देर रात बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने मामले में 10 नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
