Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नमस्कार, एडीजी का एआई पीआरओ जारविस… बरेली जोन पुलिस ने किया नया प्रयोग

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 11:15 PM (IST)

    बरेली जोन पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में एक नया प्रयोग किया है जिसमें एडीजी जोन रमित शर्मा ने अपना एआई जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ...और पढ़ें

    Hero Image
    एआई पीआरओ इंटरनेट मीडिया पर पुलिस के जन जागरूकता वाले कार्यक्रमों की जानकारी देगा।

    जागरण संवाददाता, बरेली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में बरेली जोन पुलिस ने नया प्रयोग किया है। एडीजी जोन रमित शर्मा ने अपना एआई जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) तैयार किया है। प्रदेश के पहले एआई पीआरओ को जारविस नाम और दारोगा का पद दिया है। एआई पीआरओ इंटरनेट मीडिया पर पुलिस के जन जागरूकता वाले कार्यक्रमों की जानकारी देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बरेली जोन रमित शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर एआई पीआरओ के संबंध में पोस्ट साझा किया है। उनका कहना है कि उप निरीक्षक जारविस एक डिजिटल मित्र है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से बनाया गया है। 

    यह विशेष रूप से इंटरनेट मीडिया पर लोगों के साथ जुड़ने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। एआई पीआरओ समय-समय पर बरेली जोन में पुलिस की ओर से चलाए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी जनमानस तक पहुंचाता रहेगा। 

    इसे डिजाइन करने के बाद हाल ही में पुलिस द्वारा चलाए गए इनफार्मेशन डिसऑर्डर पर जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जारविस ने इंटरनेट मीडिया पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। इस संबंध में जरूरी लिंक भी दिए गए हैं, जिसके माध्यम से अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी हो सकेगी।

    अभिवादन के साथ दे रहा खुद का परिचय

    एआई पीआरओ वीडियो के माध्यम से सबसे पहले नमस्कार के साथ अभिवादन कर अपना परिचय दे रहा है।इसके बाद अपना नाम बता रहा है। फिर पुलिस की ओर से जनजागरुकता को चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दे रहा है। इससे पुलिस को चलाए गए अभियान व अन्य कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में आसानी होगी।

    एआई आधारित पीआरओ तैयार कराया गया है। इसे दारोगा जारविस नाम दिया है। यह पुलिस के जन जागरूकता के कार्यक्रमों को इंटरनेट मीडिया के जरिए जनमानस तक पहुंचाएगा।

    -रमित शर्मा, एडीजी जोन

    प्रदेश का पहला एआई आधारित दारोगा जारविस

    बरेली जोन पुलिस आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल में आगे निकल गई है। एडीजी का एआई पीआरओ जारविस प्रदेश भर में एआई तकनीक आधारित पहला दारोगा है। एडीजी जोन की इंटरनेट मीडिया टीम ने इसका डिजाइन तैयार किया है। पुलिस के कार्यों के प्रचार-प्रसार के लिए यह आधुनिक तरीका है।

    यह भी पढ़ें: UP Police ने सात सालों में 221 कुख्यात बदमाश किए ढेर... पढ़ें, योगी सरकार में हुए एनकाउंटर का लेखा-जोखा

    यह भी पढ़ें: UP में किसान की हत्या: हिस्ट्रीशीटर ने गाली-गलौज की फिर पाठल से कर दिया हमला... गांव में भारी पुलिस बल तैनात