दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व : सैनिकों के लिए सौंपी हाथ से बनी ‘स्नेह की डोर’ Bareilly News
जो संगठन और अन्य शहरवासी स्कूलों तक नहीं पहुंच सके उन्होंने दैनिक जागरण के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय आकर राखियां और शुभकामना संदेश भेजे।
बरेली, जेएनएन : सरहद पर तैनात जवानों की कलाइयों पर स्नेह की डोर बांधने के लिए शनिवार को सैकड़ों बच्चों ने दैनिक जागरण को राखियां सौंपी। कुछ जगह तो स्कूली बच्चों ने जवानों के लिए खुद राखियां तैयार कीं।
भारत रक्षा पर्व के लिए सेक्रेड हार्ट कर्मपुर चौधरी रोड पर पहुंचा,छात्राओं व शिक्षिकाओं ने राखियां भेंट कीं। जागरण
भारत रक्षा पर्व का वाहन तय रूट से होते हुए विभिन्न स्कूलों पर गया। स्कूलों से इतर भी विभिन्न संगठनों ने स्कूलों तक जाकर राखियां और संदेश भेजे। यही नहीं जो संगठन और अन्य शहरवासी स्कूलों तक नहीं पहुंच सके, उन्होंने दैनिक जागरण के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय आकर राखियां और शुभकामना संदेश भेजे, जिसमें सैनिकों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर कीं।
एसआर इंटरनेशनल में छात्राओं व प्रधानाचार्य ने राखियां भेंट की। जागरण
छात्र-छात्राओं ने विशेष अंदाज में बनाई राखियां
आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने विशेष अंदाज में राखी र्मेंकग प्रतियोगिता हुई। इसमें कु.शोबी प्रथम, मोअज्जम द्वितीय और अभय तीसरे स्थान पर रहे। संगठन वहीं कशिश, अंशिका, ज्योति और निशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विद्यार्थियों के हाथों से बनी राखियां दैनिक जागरण को सौंपी गईं। आयोजन में शिक्षक वंदना मिश्रा, कुंती मेहता, वंदना, गायत्री यादव, स्मिता सिंह , श्रीधर शुक्ला का योगदान रहा।
यह भी पढ़ें : सरहद रक्षकों के लिए उमड़ा प्यार, सौंपे रक्षा सूत्र : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-dainik-jagran-bharat-raksha-parv-lots-of-love-for-border-soilders-handing-over-defense-sources-bareilly-news-19474612.html
विभिन्न संगठनों ने भेंट की रक्षा सूत्र
राष्ट्र जागरण युवा संगठन के संस्थापक सौरभ शर्मा ने महिला जिलाध्यक्ष दिव्या गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष संजू भइया, प्रदेश सचिव कमल जगवानी, डॉ.राजेश चंद्र शर्मा, रेनू रानी, आयुष उपाध्याय आदि के साथ बीसलपुर चौराहा पर सैनिकों के लिए राखी भेंट की। वहीं, वर्चस्व वेलफेयर सोसाइटी की प्रमिला सक्सेना ने दैनिक जागरण कार्यालय में राखियां दीं।
यह भी पढ़ें : सीमा पर सैनिकों की कलाई पर सजेगा रक्षा सूत्र : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-for-dainik-jagran-bharat-raksha-parv-defense-sources-will-be-decorated-on-the-wrist-of-soldiers-on-the-border-19471896.html
वाहन पद्मावती एकडमी पहुंचा, यहां पर भी सैनिकों के लिए छात्राओं व शिक्षिकाओं ने राखियां भेंट कीं। जागरण
कई शिक्षण संस्थानों ने भारत रक्षा पर्व के लिए राखियां और संदेश सौंपे
शुक्रवार को कई शिक्षण संस्थानों ने भारत रक्षा पर्व के लिए राखियां और संदेश सौंपे। इनमें सोबती पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या गुंजन साहनी, स्टाफ में कुलदीप सिंह, मुहम्मद नदीम नूरी, शिवानी, दीक्षा। एसआर इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर आरके शर्मा व स्टाफ।
यह भी पढ़ें : सैनिकों को भेजें राखियां : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-today-is-the-last-chance-send-rakhis-to-soldiers-bareilly-news-19477334.html
जीआरएम नैनीताल रोड की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने राखियां भेंट कीं, इस मौके पर राजेश जौली भी मौजूद रहे।जागरण
जीआरएम नैनीताल रोड से मैनेजर राजेश जॉली, प्रधानाचार्य रनवीर सिंह रावत। कर्मपुर चौधरी, एयरफोर्स स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी से डायरेक्टर राधा सिंह, प्रधानाचार्य उर्मिला वाजपेयी। डीपीएस से प्रधानाचार्य वीके मिश्र और स्टाफ। पद्मावती एकेडमी से प्रिंसिपल डॉ. मुहम्मद खालिद व वाइस प्रिंसिपल रोमा अग्रवाल।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप