Move to Jagran APP

दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व : सीमा पर सैनिकों की कलाई पर सजेगा रक्षा सूत्र Bareilly News

आमजन से स्कूली बच्चों से वीर सैनिकों के लिए राखियां एकत्र कीं। जगह जगह लोगों ने उत्साह से इसका स्वागत किया। यह रथ दस अगस्त तक शहर में घूमकर शहरवासियों से राखियां एकत्रित करेगा।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 01:49 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 11:31 PM (IST)
दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व : सीमा पर सैनिकों की कलाई पर सजेगा रक्षा सूत्र Bareilly News
दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व : सीमा पर सैनिकों की कलाई पर सजेगा रक्षा सूत्र Bareilly News

बरेली, जेएनएन : वतन की सरहदों की हिफाजत में डटे जांबाज जवानों की कलाइयां रक्षाबंधन पर सूनी नहीं रहेंगी। एक दशक से भी अधिक वर्षो से भारत रक्षा पर्व के माध्यम से यह दायित्व निभा रहे दैनिक जागरण ने फिर जिम्मेदारी का दामन थामा है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण का भारत रक्षा रथ लगातार दूसरे दिन शहर में घूमा। आमजन से, स्कूली बच्चों से वीर सैनिकों के लिए राखियां एकत्र कीं। जगह जगह लोगों ने उत्साह से इसका स्वागत किया। स्कूली छात्र-छात्रओं से लेकर क्लबों के पदाधिकारी और व्यापारी भी सैनिकों के लिए रक्षा सूत्र भेजने को उत्सुक दिखे। यह रथ दस अगस्त तक शहर में घूमकर शहरवासियों से राखियां एकत्रित करेगा। फिर यह सभी राखियां सरहद पर तैनात जवानों तक पहुंचाई जाएंगी।

राधा माधव स्कूल में भी प्रधानाचार्य,शिक्षकाओं व छात्रओं ने राखियां भेट कीं, इस दौरान विद्यालय स्टाफ उत्साहित नजर आया। जागरण 

माधव राव सिंधिया स्कूल

भारत रक्षा रथ सबसे पहले पीलीभीत बाईपास स्थित माधव राव सिंधिया स्कूल पहुंचा। यहां प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सरकार ने स्वागत किया। रुचि गर्ग, भावना पंत, रोली टंडन, शिल्पी अग्रवाल के साथ ही छात्र-छात्रओं ने राखियां सौंपीं।

माधवराव सिंध्या पब्लिक स्कूल में टीचर व छात्रओं ने राखियां भेट कीं। जागरण

राधा माधव पब्लिक स्कूल

इसके बाद बीसलपुर रोड स्थित राधा माधव पब्लिक स्कूल पहुंचा। प्रधानाचार्य आरसी धस्माना के साथ राम प्रकाश अग्रवाल, जयश्री धस्माना आदि ने स्वागत किया। बच्चों ने राखियां सौंपी।

यह भी पढ़ें : भारत रक्षा पर्व के लिए शहर पहुंचा ‘रथ’www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-rath-for-bharat-raksha-festival-from-today-in-the-city-bareilly-news-19465034.html

शील चौराहे पर दैनिक जागरण का भारत रक्षा रथ पहुंचा तो पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने राखियां सौंपीं। जागरण

बस एक कॉल करें, अभियान से जुड़े 

आप भी दैनिक जागरण के भारत रक्षा रथ से जुड़ना चाहते हैं, तो 9837277007 पर कॉल कर सकते हैं।

रक्षा रथ श्यामगंज स्थित उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पहुंचा तो व्यापारियों ने सैनिकों के लिए राखियां दीं।

 

जागरण सैनिकों के लिए इनर व्हील क्लब स्मार्ट सिटी ने राखियां भेजीं। जागरण

रोटरी क्लब ऑफ बरेली स्मार्ट सिटी

भारत रक्षा रथ घूमता हुआ डेलापीर चौराहा पहुंचा। यहां क्लब की ओर से डॉ. नीलिमा गौड़ के नेतृत्व में सदस्यों ने इसका स्वागत किया। जवानों के लिए लाई राखियां सौंपी।

शील चौराहे पर दैनिक जागरण का भारत रक्षा रथ पहुंचा तो पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने राखियां सौंपीं। जागरण

उप्र उद्योग व्यापार मंडल

श्यामगंज चौराहा स्थित उप्र उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया। इस मौके पर राजेश जसौरिया, दुर्गेश कुमार खटवानी, चंद्रमौलि मिश्र, श्रीश गुप्ता, जुगल सुखानी, श्याम मिथवानी, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, गुलशन सब्बरवाल, मनमोहन सब्बरवाल, दिलीप गुप्ता, महेश कन्नौजिया, मोहनलाल आहूजा आदि मौजूद रहे।

आज इस रूट पर रहेगा भारत रक्षा रथ

रथ गुरुवार को सुबह 8.30 बजे महर्षि विद्या मंदिर, नौ बजे सेक्रेड हार्टस संजय नगर, पूर्वाह्न् 11 बजे इस्लामिया गल्र्स इंटर कॉलेज और 12 बजे सिविल लाइंस में रहेगा। इच्छुक लोग इन स्थानों पर जवानों को रथ में राखियां सौंप सकते हैं। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.