Move to Jagran APP

दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व : सरहद रक्षकों के लिए उमड़ा प्यार, सौंपे रक्षा सूत्र Bareilly News

भारत रक्षा रथ दस अगस्त तक शहर में घूमकर शहरवासियों से राखियां एकत्रित करेगा। फिर यह सभी राखियां सरहद पर तैनात जवानों तक पहुंचाई जाएंगी।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 11:29 AM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 05:29 PM (IST)
दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व : सरहद रक्षकों के लिए उमड़ा प्यार, सौंपे रक्षा सूत्र Bareilly News
दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व : सरहद रक्षकों के लिए उमड़ा प्यार, सौंपे रक्षा सूत्र Bareilly News

बरेली, जेएनएन : भारत माता की रक्षा में लगे जवानों की कलाइयां सूनी नहीं रहे। दैनिक जागरण इसके लिए पिछले एक दशक से अधिक समय से भारत रक्षा पर्व मना रहा है। दैनिक जागरण का भारत रक्षा रथ गुरुवार को शहर में घूमा। जगह जगह लोगों ने उत्साह से इसका स्वागत किया। स्कूली छात्र-छात्रओं से लेकर क्लबों के पदाधिकारी और व्यापारी भी सैनिकों के लिए रक्षा सूत्र भेजने को उत्सुक दिखे।

loksabha election banner

भारत रक्षा रथ दस अगस्त तक शहर में घूमकर शहरवासियों से राखियां एकत्रित करेगा। फिर यह सभी राखियां सरहद पर तैनात जवानों तक पहुंचाई जाएंगी, जिससे रक्षाबंधन पर वीर जवानों की कलाइयां सूनी नहीं रहे।

यह भी पढ़ें : सीमा पर सैनिकों की कलाई पर सजेगा रक्षा सूत्रwww.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-for-dainik-jagran-bharat-raksha-parv-defense-sources-will-be-decorated-on-the-wrist-of-soldiers-on-the-border-19471896.html

महर्षि विद्या मंदिर  

शहर में पीलीभीत बाईपास रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर पर सुबह 8.30 बजे भारत रक्षा रथ पहुंचा। यहां पर प्रधानाचार्य आरएल सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ और बच्चों ने अपनी अपनी राखियां दीं। सरहद पर तैनात वीर जवानों के लिए बधाई संदेश भी लिखे।

सेक्रेड हार्ट्स किडूकेशन  

भारत रक्षा रथ का दूसरा पड़ाव संजय नगर स्थित सेक्रेड हार्ट्स किडूकेशन स्कूल रहा। यहां मैनेजर निर्भय सिंह बेनवाल के नेतृत्व में टीचर्स और छात्र-छात्रओं ने स्वागत किया। फिर रक्षा सूत्र भी सौंपे। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.