Move to Jagran APP

दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व : आज मौका और, सैनिकों को भेजें राखियां Bareilly News

सरहद पर तैनात जवानों की कलाइयों पर अपने ‘स्नेह की डोर’ बांधना के लिए राखी भेजने का शनिवार को आखिरी मौका है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 12:03 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 05:33 PM (IST)
दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व : आज मौका और, सैनिकों को भेजें राखियां Bareilly News
दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व : आज मौका और, सैनिकों को भेजें राखियां Bareilly News

बरेली, जेएनएन : सरहद पर तैनात जवानों की कलाइयों पर अपने ‘स्नेह की डोर’ बांधना के लिए राखी भेजने का शनिवार को आखिरी मौका है। दैनिक जागरण के ‘भारत रक्षा पर्व’ के तहत रथ 10 अगस्त को शहर के चुनिंदा विद्यालय पहुंचेगा।

loksabha election banner

तय रूट के अनुसार सुबह आठ बजे रथ ग्रीन पार्क स्थित सोबती पब्लिक स्कूल पहुंचेगा। सुबह साढ़े आठ बजे एसआर इंटरनेशनल, साढ़े नौ बजे नैनीताल रोड स्थित जीआरएम और साढ़े दस बजे सेक्रेड हार्ट स्कूल पहुंचेगा। 11 बजे डीपीएस और 12 बजे पीलीभीत रोड स्थित पद्मावती एकेडमी जाएगा। आमजन भी इन स्थानों पर अपनी राखियां और बधाई संदेश जवानों के लिए दे सकते हैं। शुक्रवार को भी ‘भारत रक्षा रथ’ का शहर में घूमा। 

श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन 

श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन से महिला संकीर्तन मंडल ने राखियां भेजीं। अध्यक्ष रेनू छाबड़ा ने बताया बहनों ने फौजी भाइयों की सलामती, स्वास्थ्य की प्रार्थना की। यहां नेहा आनंद, नीलम साहनी, कंचन अरोड़ा, पूनम अरोड़ा आदि थीं। इनरव्हील क्लब अर्पण से पूर्व अध्यक्ष प्रियंका ढींगड़ा, चार्टर अध्यक्ष शीतल गुलाटी, आइएसओ कविता सक्सेना, रश्मि कुमार, श्रुति मेहता ने राखियां भेजीं। बरेली महिला मोर्चा से महामंत्री रेखा श्रीवास्तव, मंत्री गीता छाबड़ा, अंशिका छाबड़ा ने संदेश और रक्षासूत्र सौंपे।

 

सांई मंदिर, कुदेशिया फाटक 

कुदेशिया फाटक स्थित सांई मंदिर पर बजरंगी लाल जनकल्याण सेवा समिति ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अमन सक्सेना, उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, सचिव विपिन सक्सेना, महामंत्री रोहित कुमार, गो¨वद दिवाकर आदि मौजूद थे।

 

बीडीए कॉलोनी, त्रिवटीनाथ 

बीडीए कॉलोनी पर भी रथ का स्वागत हुआ। सैनिकों के लिए रक्षासूत्र भेजने वालों में शालिनी, वंदिता, राजेश्वरी, सुनील, सरिता बंसल, चंचल, अनुपमा, डॉ.नीलू, नूतन मौजूद थीं।

 

इन शिक्षण संस्थानों पर हुआ स्वागत 

मदर्स पब्लिक स्कूल पर प्रधानाचार्य शीबा खान व स्टाफ ने स्वागत किया। सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रधानाचार्य जेबा खान व अन्य ने, जीडी मेमोरियल स्कूल में प्रधानाचार्य अर्चना सिंह की अगुवाई में रथ का स्वागत किया गया। राखियां व संदेश सौंपे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.