Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नशे में धुत्त दूल्हे ने दुल्हन की सहेली को पहना दी वरमाला, गुस्साई दुल्हन ने क‍िया ऐसा काम... उड़ गए सबके होश

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 12:01 PM (IST)

    बरेली में एक शादी समारोह में जमकर हंगामा हो गया। दरअसल नशे में धुत्त दूल्हे ने जयमाल के दौरान दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को वरमाला पहना दी। इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। यही नहीं सबके सामने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस पहुंच गई। बरात को बैरंग लौटना पड़ा।

    Hero Image
    दूल्‍हे को अपनी शादी में शराब पीना पड़ा भारी, दुल्‍हन की सांकेति‍क तस्‍वीर।

    संवाद सूत्र, क्योलड़िया। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक शादी समारोह उस समय हंगामे में तब्दील हो गया जब नशे में धुत्त दूल्हे ने जयमाल के दौरान दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को वरमाला पहना दी। इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, कुर्सियां चलीं और खाना भी फेंक दिया गया। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रामीणों के अनुसार, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोग बरातियों की सेवा में लगे थे। आरोप है कि बरात शादी हाल पहुंची तो दूल्हा नशे में धुत्त था और कई बार जमीन पर गिर भी पड़ा। जयमाल के समय जब दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई, तो दूल्हे ने अपने गले की वरमाला निकालकर दुल्हन की बजाय उसकी सहेली के गले में डाल दी।

    शादी से क‍िया इनकार, दुल्‍हन ने दूल्‍हे को मारा थप्पड़

    दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन नाराज हो गई और उसने शादी से इनकार करते हुए दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद घरातियों और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। कुर्सियां चलीं और खाना फेंक दिया गया। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

    पुल‍िस ने दूल्‍हे और उसके कई दोस्‍तों को ह‍िरासत में ल‍िया

    पुलिस ने दूल्हे और उसके कई दोस्त को हिरासत में ले लिया। पूरे दिन थाने के बाहर पंचायत चलती रही। पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्त का शांतिभंग में चालान कर दिया। दुल्हन पक्ष ने पुलिस को दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

    दोस्तों ने पिलाई शराब, बिचौलिए पर शिकंजा

    बताया जा रहा है कि दूल्हे के दोस्तों ने पड़ोस के गांव के एक बिचौलिए से अवैध रूप से शराब खरीदी और दूल्हे को पिला दी। पुलिस ने शराब बेचने वाले युवक की तलाश में गांव में छापेमारी की और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

    शादी से पहले दुल्हन प्रेमी के साथ हुई फरार

    उधर, मंडी धनौरा का एक मामला चर्चा में है। यहां शादी से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले का पता चलने पर हलचल मच गई। बेटी के पिता ने किसी तरह वर पक्ष के लोगों को बताया। तय तारीख को बिचौलिए ने लड़के का अपनी रिश्तेदारी से विवाह कराया है।

    थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी अमरोहा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक तय हुआ था। शादी 20 फरवरी को तय कर दी गई थी। वर व वधू पक्ष के लोग तैयारी में जुटे हुए थे। बताते हैं कि 16 फरवरी को युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसका पता चलने पर वधु पक्ष के लोगों में हलचल मच गई। उन्होंने हिम्मत कर किसी तरह इस संबंध में वर पक्ष के लोगों को जानकारी दी, क्योंकि रिश्तेदारों व आस पड़ोसियों को शादी के लिए आमंत्रण दे दिया गया था। इसलिए वर पक्ष के लोग भी परेशान हो गए। शादी तय करने वाला बिचौलिया भी सकते में आ गया। वर पक्ष का मान सम्मान बचा रहे, इसलिए बिचौलिए ने लड़के का विवाह अपनी रिश्तेदारी से करा दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें: सुहागरात से पहले नई दुल्‍हन अपने 'भाई' के साथ... दौड़ते हुए थाने पहुंचा पत‍ि; बातें सुनकर पुल‍िस रह गई दंग