विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुहागरात से पहले नई दुल्‍हन अपने 'भाई' के साथ... दौड़ते हुए थाने पहुंचा पत‍ि; बातें सुनकर पुल‍िस रह गई दंग

Published: Mon, 24 Feb 2025 11:04 AM (IST)

मथुरा में एक युवक को उसकी नई नवेली दुल्‍हन ने तगड़ा झटका द‍िया है। दरअसल नई दुल्‍हन शादी के दूसरे ...और पढ़ें

कोर्ट मैरिज के बाद कन्हैयालाल के साथ वरमाला पहने खड़ी लुटेरी दुल्हन। फोटो- स्वजन
कोर्ट मैरिज के बाद कन्हैयालाल के साथ वरमाला पहने खड़ी लुटेरी दुल्हन। फोटो- स्वजन

HighLights

  1. दूल्हे समेत घरवालों को खाने में दे दी बेहोशी की दवा
  2. बिचौलिया ने महोबा की युवती से कराई थी कोर्ट मैरिज

संवाद सूत्र, सुरीर। घर में बधाइयां गाई जा रही थी, हर तरफ नई नवेली दुल्हन के स्वागत की तैयारी हो रही थी। स्वागत सत्कार के बाद शादी के दूसरे दिन दुल्हन ससुरालवालों के खाने में बेहोशी की दवा खिलाने के बाद लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। होश में आने पर स्वजन को घटना की जानकारी हुई।

मामला सुरीर थाना क्षेत्र के परसोती गढ़ी गांव का है। कन्हैयालाल ने अपना घर बसाने के सपने संजोए थे। एक बिचौलिया के माध्यम से महोबा जिले की कल्पना नाम की युवती के साथ शादी की बात तय हुई थी। इसके बाद 19 फरवरी को कन्हैयालाल की इस युवती के साथ कोर्ट मैरिज करा दी। वह दुल्हन को अपने घर ले आया।

जेवरात और नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन 

20 फरवरी को पकवान हुए और मंगलगीत हुए। रात में दुल्हन खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर स्वजन को खिलाया और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में स्वजन ने बताया, दुल्हन अपने साथ कथित भाई को लेकर आई थी। अब वह दो दिन से घर पर ही ठहरा हुआ था। उसके आधार कार्ड पर गांव भाटीपुरा जिला महोबा लिखा है। बिचौलिया का भी फोन बंद जा रहा है। एसआई अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

दुल्हनों की पिटाई मामले में स‍ियासत शुरू

मथुरा में दुल्हन बनीं अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों के साथ मारपीट व शादी टूटने के मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा, सपा, बसपा और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने दुल्हनों व उनके स्वजन से मुलाकात की और घटना की निंदा की। सभी पार्टियों ने वादा किया कि वे इंसाफ दिलाएंगे। वहीं शादी में पार्टी कोष से आर्थिक मदद भी दिलाएंगे।

रविवार को सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की निंदा करके हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। दोनों बेटियों की शादी संपन्न कराने के लिए आर्थिक मदद का भी भरोसा दिया। आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव सुभाष पाल, वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह जाटव,, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला सचिव सोनू ठाकुर आदि मौजूद रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि शासन और प्रशासन पूर्ण रूप से सहयोग करेगा, जो उचित होगा वो कार्रवाई की जाएगी।

बसपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराने पहुंची दोनों बहनों के साथ खड़े होने की बात कही। उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा पूरी बसपा बेटियों और उनके परिवार के साथ है। सोमवार को बसपा प्रतिनिधि मंडल गांव जाएगा और पीड़ित पक्ष का दुख दर्द बांटेगा। वहीं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी गांव पहुंचकर स्वजन से मिलकर घटना की निंदा की।

बहुजन जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज करेंगे मुलाकात

बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावाल सोमवार को गांव पहुंचकर स्वजन से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह जाटव ने दी है।

यह भी पढ़ें: जयमाला होते ही शादी से फरार हो गया दूल्हा, दुल्हन स्टेज पर करती रही इंतजार, फिर अगली सुबह...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।