Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bareilly News: हो जाएं सावधान! दूषित पानी व खानपान बढ़ा रहा लिवर इंफेक्शन; अस्पताल पहुंच रहे मरीज

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 03:14 PM (IST)

    Bareilly News अब दूषित पानी और खराब खानपान से आपको लिवर इंफेक्शन हो सकता है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. एएम अग्रवाल बताते हैं कि वर्षा में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे जहां-जहां उथले हैंडपंप हैं। वहां का पानी संक्रमित हो जाता है। वह पानी पीने की वजह से मरीजों को लिवर की समस्या होती है। दूषित खाना खाने से भी मरीजों को यह समस्या होती है।

    Hero Image
    हो जाएं सावधान! दूषित पानी व खानपान बढ़ा रहा लिवर इंफेक्शन; अस्पताल पहुंच रहे मरीज

    बरेली, जागरण संवाददाता। इन दिनों हमारी लाइफस्टाइल हमें बीमार बना रही है। हमारे खानपान और ऑफिस रूटीन हमें बीमार कर रहा है। अब लिवर पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है। दूषित पानी और खान पान लोगों में लिवर इंफेक्शन का खतरा बढ़ा रहा है। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की भीड़ लगी हुई है। हर दिन 50 से 60 लोगों की लिवर इंफेक्शन की जांच कराई जाती है, जिसमें से सात से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. एएम अग्रवाल बताते हैं कि वर्षा में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे जहां-जहां उथले हैंडपंप हैं। वहां का पानी संक्रमित हो जाता है। वह पानी पीने की वजह से मरीजों को लिवर की समस्या होती है। दूषित खाना खाने से भी मरीजों को यह समस्या होती है। जिला अस्पताल में इस तरह के तमाम मरीज पहुंच रहे हैं। जांच में हर दिन सात से आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जिससे इससे बचा जा सके।

    एक दिन में 27 मरीज मलेरिया पीड़ित

    जिले में मलेरिया का असर बढ़ रहा है। सोमवार को भी जिले में 27 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। इसमें से दो लोगों में खतरनाक मलेरिया प्लाजमोडियम फाल्सीपेरम (पीएफ) भी मिला है। इसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 1143 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को सबसे ज्यादा 11 मरीज मीरगंज में, आठ फतेहगंज में, तीन भमोरा में (एक पीएफ) दो फरीदपुर में, दो शेरगढ़ में और एक पीएफ पीड़ित मझगवां में मिला है।