Move to Jagran APP

Top Bareilly News of the Day, 1st August 2019, सपाईयों का व‍िराेध प्रदर्शन, व‍िहिप नेता की सामूहिक आत्मदाह की धमकी, रातभर कुत्ते नोचते रहे शव, डबल मर्डर खुलासा, तीन तलाक कानून

Top Bareilly News of the day 1 August 2019. शाम पांच बजे तक की बरेली की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 05:01 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 08:56 PM (IST)
Top Bareilly News of the Day, 1st August 2019, सपाईयों का व‍िराेध प्रदर्शन, व‍िहिप नेता की सामूहिक आत्मदाह की धमकी, रातभर कुत्ते नोचते रहे शव, डबल मर्डर खुलासा, तीन तलाक कानून
Top Bareilly News of the Day, 1st August 2019, सपाईयों का व‍िराेध प्रदर्शन, व‍िहिप नेता की सामूहिक आत्मदाह की धमकी, रातभर कुत्ते नोचते रहे शव, डबल मर्डर खुलासा, तीन तलाक कानून

बरेली, जेएनएन : बरेली मंडल की कई खबरों ने गुरुवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें सपाईयों का व‍िराेध प्रदर्शन, व‍िहिप नेता की सामूहिक आत्मदाह की धमकी, रातभर कुत्ते नोचते रहे शव, डबल मर्डर खुलासा, तीन तलाक कानून आदि खबरें सर्वाधिक चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की बरेली की छह प्रमुख और चर्चित खबरें। 

loksabha election banner

रामपुर जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रामपुर पहुंचने और धरना-प्रदर्शन करने का निर्देश दिया। बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत आस-पास के तमाम सपाईयों ने गुरुवार को रामपुर के लिए कूंच कर दी। सभी जगह पुलिस ने सपाईयों को रामपुर जाने से रोक दिया। इस पर सपाई धरने पर बैठ गए। पुलिस, प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबरwww.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-police-stopped-the-sp-workers-going-to-rampur-from-badaun-then-they-strike-badaun-news-19451962.html

भाजपा के डर से बोला विहिप नेता - परिवार के साथ करूंगा सामूहिक खुदकशी

बारादरी थाना क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के नेता की बेटी से भाजपा पदाधिकारी के रिश्तेदार ने छेड़खानी कर दी। विहिप नेता ने शोहदे को दबोचा और बारादरी पुलिस को सौंप दिया। गुस्साए भाजपा पदाधिकारी ने उसे धमकाया। जिससे घबराकर उसने जहर खा लिया। अस्पताल में भर्ती एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विहिप नेता का कहना है कि मामले में न्याय नहीं मिला तो वह परिवार के साथ खुदकशी कर लेगा 

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-speaking-from-the-fear-of-bjp-the-vhp-leaders-say-i-will-be-sucide-with-the-family-bareilly-news-19451835.html

रात भर अस्पताल गेट पर कुत्ते नोचते रहे महिला का शव

शाहजहांपुर मेें अस्पताल गेट के पास रात में कोई 55 वर्षीय महिला का शव डाल गया। वहां घूमने वाले कुत्तों ने उसका चेहरे से लेकर सीने के नीचे तक का हिस्सा खा लिया। करीब चार बजे गेट से गुजरे मरीजों के तीमारदारों ने क्षत-विक्षत शव का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अस्पताल के चौकी इंचार्ज घनश्याम शर्मा को भनक लगी तो वहां पहुंचे और शव कब्जे में लिया। अब पुल‍िस मामले को दबाने को जुटी है। 

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/shahjahanpur-dog-destroyed-women-dead-body-out-side-of-district-women-hospital-19449852.html 

डबल मर्डर में पुलिस का दावा, एक तीर से दो निशाने साधना चाहती थीं रूपा

पुलिस का दावा है कि रूपा ने अनुराग से पांच लाख में पति के कत्ल का सौदा किया था। उसकी योजनानुसार एक तरफ पति की मौत हो जाती, दूसरी तरफ उसके शोर मचाने पर कातिल भी रंगे हाथों पकड़ा जाता। ऐसे में जो रूपा जो कहतीं, पुलिस भी वही सही मानती। अगर माना जाए कि रूपा की साजिश कामयाब हो जाती तो इसका मतलब यह था कि वह एक तीर से दो निशाने साधतीं। 

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-in-double-murder-case-police-claim-that-rupa-wanted-to-shoot-two-targets-with-one-arrow-bareilly-news-19452099.html

तीन तलाक कानून से घटेगा शरिया अदालतों का वजूद  

भारत में 1869 के आसपास दारुल कजा (शरिया अदालत) की नींव रखी गई। निकाह, तीन तलाक और हलाला के मसले यहीं हल किए जाते रहे। अब तत्काल तीन तलाक पर रोक का कानून आने पर इससे जुड़े ज्यादातर मामले कोर्ट ले जाए जाएंगे। इन मामलों की सुनवाई न्यायिक अफसर कोर्ट में करेंगे। वहीं से सजा और रिहाई के फैसले होंगे। इससे अब अब उलमा को सोच समझकर अपनी बात रखनी होगी।

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-sharia-courts-exist-due-to-three-divorce-laws-bareilly-news-19451789.html 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.