बरेली वासियों के लिए खुशखबरी! रेलवे चलाएगा 12 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन; मिल सकेंगे कंफर्म टिकट
दशहरा दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बरेली से गुजरने वाली 12 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। चंडीगढ़-पटना अमृतसर-छपरा कटिहार-अमृतसर प्रयागराज-लालकुआं झांसी-लालकुआं और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम रूट पर ये ट्रेनें चलाई जाएंगी।

जागरण संवाददाता, बरेली। दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा के त्योहार पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन 12 त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेनें बरेली से होकर गुजरेंगी। समय सारिणी जारी हो जाने के बाद यात्रियों ने टिकट आरक्षित कराना शुरू कर दिया है।
04504/04503 चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ आरक्षित फेस्टिल एक्सप्रेस 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को पटना से चलाई जाएगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात 11:35 बजे चलकर सुबह 5:25 बजे मुरादाबाद, 6:52 बजे बरेली, 7:58 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। वापसी में पटना से रात 11 बजे चलकर अगले दिन शाहजहांपुर अपराह्न 1:40 बजे, बरेली 2:45 बजे और मुरादाबाद 4:30 बजे पहुंचेगी।
04608/04607 अमृतसर-छपरा-अमृतसर त्योहार विशेष 28 सितंबर से 30 नवंबर तक अमृतसर से प्रत्येक रविवार और 29 सितंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से चलाई जाएगी। यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 9:40 बजे चलकर मुरादाबाद शाम 6:10 बजे और बरेली 7:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में छपरा से दोपहर 12 बजे चलकर रात 12:56 बजे बरेली और 2:42 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार त्योहार विशेष गाड़ी 17 सितंबर से पांच नवंबर तक प्रत्येक बुधवार 24 सितंबर को छोड़कर कटिहार से जबकि अमृतसर से प्रत्येक शुक्रवार को 19 सितबर से सात नवंबर तक 26 सितंबर को छोड़कर चलेगी। यह ट्रेन कटिहार से रात 9 बजे चलकर तीसरे दिन गुरुवार रात 10:04 बजे शाहजहांपुर, 11:04 बजे बरेली, 12:45 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर से अपराह्न 1:25 बजे चलकर मुरादाबाद रात 9:45 बजे, बरेली 11:10 बजे और शाहजहांपुर रात 12:18 बजे पहुंचेगी।
04117/04118 प्रयागराज जंक्शन-लालकुआं-प्रयागराज साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन प्रयागराज से 18 सितंबर से छह नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को तथा लालकुआं से 19 सितंबर से सात नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 8 फेरों के लिए किया जाएगा। प्रयागराज सिंह यह ट्रेन रात 11:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन कासगंज सुबह 8.00 बजे, बदायूं 8:55 बजे, बरेली जंक्शन 9:55 बजे, बरेली सिटी 10:15 बजे, इज्जतनगर 10:35 बजे, बहेड़ी 11:25 बजे, किच्छा से 11:42 बजे होते हुए लालकुआं 12:45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में लालकुआं से अपराह्न 2:50 बजे प्रस्थान कर, किच्छा 3:17 बजे, बहेड़ी 3:40 बजे, इज्जतनगर 4:30 बजे, बरेली सिटी 5:00 बजे, बरेली जंक्शन 5:20 बजे, बदायूं 6:10 बजे, कासगंज 7:40 बजे पहुंचेगी।
04181/04182 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-लालकुआं-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 23 सितंबर से चार नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को तथा लालकुआं से 24 सितंबर से पांच नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को 7 फेरों के लिए किया जाएगा। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से रात 8:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कासगंज 4:55 बजे, बदायूं 6:05 बजे, बरेली जंक्शन 7:10 बजे, बरेली सिटी 7:25 बजे, इज्जतनगर 7:45 बजे, बहेड़ी से 8:32 बजे, किच्छा 8:55 बजे होकर लालकुआं 9:35 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में लालकुआं से दोपहर 12:20 बजे प्रस्थान कर किच्छा 12:45 बजे, बहेड़ी 1:06 बजे, इज्जतनगर 2:05 बजे, बरेली सिटी 2:25 बजे, बरेली जंक्शन 2:50 बजे, बदायूं 3:50 बजे, कासगंज 5:15 बजे होते हुए निकलेगी।
09075/09076 मुंबई सेंट्राल -काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी के संचालन अवधि का विस्तार मुंबई सेंट्राल से 31 दिसंबर से प्रत्येक बुधवार को तथा काठगोदाम से एक जनवरी तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन 11:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कासगंज 9:10 बजे, बदायूं 9:48 बजे, बरेली 10:50 बजे, बरेली सिटी 11:05 बजे, इज्जतनगर 11:25 बजे, बहेड़ी 12:22 बजे, किच्छा 12:40 बजे, लालकुआं 1:15 बजे, हल्द्वानी 1:50 बजे होते हुए काठगोदाम 2:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में काठगोदाम से शाम 5:30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी 5:52 बजे, लालकुआं 6:33 बजे, किच्छा 7:09 बजे, बहेड़ी 7:30 बजे, इज्जतनगर 8:08 बजे, बरेली सिटी 8:23 बजे, बरेली 8:47 बजे, बदायूं 9:31 बजे, कासगंज 10:40 बजे होते हुए मुंबई सेंट्रल जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।