Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में गूगल मैप से एक और हादसा, नहर में गिरी कार; तीन घायल

    Updated: Tue, 03 Dec 2024 12:57 PM (IST)

    बरेली में गूगल मैप के भरोसे चल रही एक और कार हादसे का शिकार हो गई। औरैया के रहने वाले दिव्यांशु प्रताप दो दोस्तों के साथ पीलीभीत जा रहे थे। गूगल मैप की मदद से बरेली के बड़ा बाईपास पहुंचे। गूगल मैप के सहारे शॉर्टकट रास्ते पर बढ़े तो पांच किलोमीटर आगे जाकर कलापुर नहर वाले रास्ते का किनारा कटा हुआ था।

    Hero Image
    बरेली में गूगल मैप से एक और हादसा, नहर में गिरी कार

    जागरण संवाददाता, बरेली। गूगल मैप के सहारे चल रही एक और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। औरैया निवासी दिव्यांशु प्रताप दो दोस्तों के साथ पीलीभीत जा रहे थे।

    उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन में गूगल मैप का उपयोग करते हुए बरेली के बड़ा बाईपास पहुंचे। वहां से मैप पर एक रास्ता हाईवे होते हुए और दूसरा शॉर्टकट रास्ता गांव होते हुए पीलीभीत का दिख रहा था। शार्टकट रास्ते पर बढ़े तो पांच किमी आगे जाकर कलापुर नहर वाले रास्ते का किनारा कटा हुआ था। यह देखकर सतर्कता बरती, फिर भी पहिए के नीचे से मिट्टी खिसकी और कार नहर में गिर गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि तीनों युवकों को हल्की चोट आई। उनका कहना है कि गूगल मैप से रास्ता देखकर जा रहे थे मगर, पुलिसकर्मी को फोन नहीं दिखाया है। उनकी कार क्रेन से बाहर निकलवा दी गई।

    इससे पहले 24 नवंबर को दातागंज - फरीदपुर के बीच पुल से कार गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। वे लोग भी गूगल मैप से रास्ता देखकर बढ़े थे।

    इसे भी पढ़ें: बिजली बकाएदारों के लिए 15 दिसंबर से सरचार्ज में मिलेगी छूट, योजना तीन चरणों में कुल 47 दिनों तक रहेगी लागू

    इसे भी पढ़ें: यूपी में होगा 2 बाईपास का न‍िर्माण, जमीन के बदले मुआवजा दे रही सरकार; आखि‍र क्‍यों नहीं तैयार हो रहे काश्‍तकार?