Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सतर्कता के साथ दोपहिया वाहन पर चल सकती हैं दो सवारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jul 2020 06:09 AM (IST)

    एआरटीओ पंकज सिंह ने दैनिक जागरण कार्यालय में लोगों के सवाल के जवाब में जानकारी दी।

    सतर्कता के साथ दोपहिया वाहन पर चल सकती हैं दो सवारी

    बाराबंकी : शासन की ओर से 31 मई को जारी निर्देशों के मुताबिक दोपहिया वाहन पर दो सवारी चल सकती हैं। हालांकि, कोविड-19 के दृष्टिगत सर्तकता बरतते हुए मास्क और हेलमेट लगाना जरूरी होगा। यह जानकारी बुधवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ-प्रशासन) पंकज सिंह ने एक सवाल के जवाब में दी। इसी तरह जांच में महिला-पुरुष में भेद किए जाने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का सभी को पालन करने के आदेश हैं। इसलिए जांच भी सभी की जाती है। दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाते समय सभी को हेलमेट और सीट बेल्ट के साथ मास्क का प्रयोग करने के निर्देश हैं। सभी को स्वयं की सुरक्षा के लिए इनका पालन भी करना चाहिए। ऐसे ही तमाम सवालों को न सिर्फ एआरटीओ ने गंभीरता से सुना बल्कि एक-एक कर सभी का पूरी संजीदगी से जवाब भी दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रश्न : 15 साल पूरे हो चुके ऐसे वाहन जिनका रीरजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, लेकिन सड़कों पर चल रहे हैं। अजय कुमार सिंह, फतहाबाद

    उत्तर : ऐसे वाहनों की सूची तीनों प्रवर्तन दलों को सूची दी जा चुकी है और पर लगातार कार्रवाई चल रही है। प्रश्न : बांदा-फतेहपुर मार्ग पर मौरंग मंडी लगती है जहां ओवर लोडवाहन खड़े होते हैं। बहुत धूल उड़ती है।

    -राजित राम, हैदरगढ़

    उत्तर : ऐसे वाहनों पर प्रवर्तन दल निरंतर कार्रवाई करता है। फिलहाल प्रवर्तन दल को यह स्थान नोट कराया जाएगा। प्रश्न : मेरे वाहन का फिटनेस और बीमा समाप्त हो चुका है।

    -रघुवर दयाल, फतेहपुर

    उत्तर : बीमा छोड़कर वाहन के सभी प्रपत्र 30 सितंबर तक वैध मानें जाएंगे। इसका जीओ आप कार्यालय आकर ले सकते हैं। प्रश्न : मैं दिव्यांग हूं रोडवेज की बस मुझे देखकर भी नहीं रुकती हैं।

    -गुलजारी लाल कश्यप, बेलहरा

    उत्तर : मैं आपकी समस्या एआरएम से चर्चा कर निस्तारण के लिए बोलुंगा। प्रश्न : ड्राइविग लाइसेंस कैसे बनेगा?

    -मोहित तिवारी, निदूरा

    उत्तर : किसी भी जनसेवा केंद्र से आवेदन करें। इसके लिए आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र व फोटो जरूरत पड़ेगी। आवेदन के बाद निर्धारित तिथि पर कार्यालय आकर परीक्षा दें। पास होने पर डीएल जारी हो जाएगा। प्रश्न : गाड़ी सरेंडर करना चाहता हूं, परमिट समाप्त हो गया है।

    -शशिकांत मिश्रा, कुर्सी उत्तर : मार्च और अप्रैल के बकाया कर की पेनॉल्टी को सरकार ने माफ कर दिया है। शेष कर का भुगतान करें और परमिट आरटीओ अयोध्या से जारी होता है। प्रश्न : बाइक पर दो सवारी का भी चालान किया जा रहा है।

    -विकास तिवारी, बाराबंकी उत्तर : 31 मई 2020 को भारत सरकार के जारी आदेशानुसार अब वाहन की सीट क्षमतानुसार लोग बैठ सकते हैं। इस पर अगर चालान होता है तो गलत है। पहले महामारी अधिनियम के तहत इस पर रोक लगाई गई थी। हालांकि, इस बारे में एडीएम और सीओ ट्रैफिक को इस बारे में अवगत कराया गया है। प्रश्न : कार्यालय के बाहर ही लोग पकड़ लेते हैं, अंदर जाने ही नहीं देते।

    -गौरव वर्मा, फतेहपुर उत्तर : कार्यालय में सभी काम बिना किसी समस्या के किए जाते हैं। मैं सुबह दस से शाम पांच तक उपलब्ध रहता हूं। समस्या होने पर मुझसे संपर्क करिए। विभाग को टोल फ्री नंबर, मेरा व उच्चाधिकारियों के नंबर लिखे हैं। उन पर भी सूचना दी जा सकती है। प्रश्न : वाहनों के आगे व पीछे की नंबर प्लेट पर अलग-अलग साइज में नंबर लिखे जाते हैं।

    -राजकमल , बाराबंकी

    उत्तर : प्रवर्तन टीम को अवगत कराया जाएगा। इस पर अवश्य ही प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। प्रश्न : वाहन ट्रांसफर कराना है बीमा भी ट्रांसफर हो जाएगा?

    -राजा सैनी, रानी बाजार उत्तर : वाहन का स्वामित्व स्थानांरतण के बाद आरसी सहित बीमा कंपनी को अवगत कराने पर यह हो जाएगा। प्रश्न : बीएस फोर बाइक खरीदी थी, पंजीयन नहीं करा पाए, कैसे होगा?

    -आनंद प्रकाश गौतम, बाराबंकी उत्तर : 30 अप्रैल के बाद फिलहाल इसके पंजीयन पर प्रतिबंध है। 23 जुलाई को संपर्क करिए सुप्रीम कोर्ट से इसी संबंध में आदेश आना है। उसी आधार पर कार्य होगा। प्रश्न : वाहन स्वामी की मौत के बाद कैसे स्थानांतरण होगा।

    -उदय जैन, बेलहरा उत्तर : उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और अगर मृतक के एक से अधिक उत्तराधिकारी हैं तो अन्य की एनओसी से यह कार्य हो सकेगा। प्रश्न : क्या मैं रात में अपनी बसों का संचालन कर सकता हूं?

    -रामकांत फतेहपुर उत्तर : रात के दस से सुबह पांच बजे तक वाहनों के संचालान पर प्रतिबंधित हैं। प्रश्न : प्रदूषण जांच केंद्र कैसे स्थापित करें?

    -लवकुश, दरियाबाद

    उत्तर : इसके लिए पर्यावरण के लिए काम करने वाली एनजीओ हो, इसका आवेदन परिवहन आयुक्त राजस्व के यहां आवेदन करना होगा। इसमें डेढ़ से तीन लाख के करीब खर्च होता है। प्रश्न : महिलाओं की भी हेलमेट प्रयोग की प्रभावी चेकिग होनी चाहिए।

    -सुनीता गुप्ता, फतेहपुर

    उत्तर : इस संबंध में अवश्य ही प्रवर्तन टीम को अवगत कराया जाएगा। प्रश्न : मैं 65 साल का हूं, डीएल कैसे नवीनीकरण होगा।

    -सुहेल अहमद, फतेहपुर

    उत्तर : साठ से ऊपर उम्र वाले व्यक्ति के लिए चिकित्सकीय प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी। नवीनीकरण हो जाएगाी और आपको जनसेवा केंद्र पर इसके लिए फीस जमाकर आवेदन करना होगा। प्रश्न : वाहन के प्रपत्र खो गए हैं, डुप्लीकेट कैसे बनेंगे?

    -फज्जू, बेलहरा

    उत्तर : पुलिस में सूचना देकर पहले कार्यालय से नियमानुसार आरसी प्राप्त कर लें। फिर आरसी से बीमा कार्यालय जा कर बीमा लिया जा सकता है। प्रश्न : स्कूल बसों में तीन साल पहले स्पीड गवर्नर लगे थे, नए लगाने को कहा जा रहा है।

    -आनंद बाजपेई, बाराबंकी

    उत्तर : स्पीड गर्वनर तीन साल के लिए वैध है अथवा एक साल के लिए यह संबंधित कंपनी अपने उत्पाद पर लिखती है। तकनीकी जानकारी आरआइ इसकी जांच करते हैं और निर्देश देते हैं।