Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में सरयू नदी द‍िखा रही अपना रौद्र रूप, खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 03:09 PM (IST)

    बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिससे सुंदरनगर समेत कई गांव जलमग्न हो गए हैं। लगभग 25 परिवार तटबंध पर शरण लेने को मजबूर हैं और कई संपर्क मार्ग डूब गए हैं। रामसनेही घाट और रामनगर तहसील के 27 गांव प्रभावित हैं। प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी है और बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। प्रभावित लोग दहशत में हैं।

    Hero Image
    सुंदरनगर गांव में भरा बाढ़ का पानी।- जागरण

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। सरयू नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। गुरुवार शाम एल्गिल ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 106.540 मीटर रिकार्ड किया गया। यह खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर है। इससे बाढ़ से घिरे सुंदरनगर गांव के 25 बाढ़ पीड़ित परिवारों ने तटबंध पर डेरा जमा लिया है। अगर नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई तो कई अन्य गांवों के भी 100 से अधिक परिवार तटबंध पर शरण लेने को मजबूर होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी फसलों को जलमग्न करते हुए आबादी में पहुंच रहा है। आधा दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी से डूब चुके हैं। इससे गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। तटवर्ती इलाकों में कटान लगातार जारी है। डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। बाढ़ प्रभावित सरयू के बढ़ते जलस्तर से दहशत में हैं। रामसनेही घाट, सिरौलीगौसपुर व रामनगर तहसील के 27 गांव सरयू के मुहाने पर आ चुके हैं।

    रामनगर में 350 व रामसनेही घाट में 300 लंच पैकेट प्रशासन ने गुरुवार को वितरित किया। सनावां, टेपरा व सुंदरनगर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में आवागमन के रास्तों पर पानी भरा है। बाढ़ प्रभावित सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। रामसनेही घाट के गुनौली गांव में घरों तक पानी पहुंच चुका है। लगभग 600 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो चुकी है।

    सूरतगंज : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हेतमापुर के बबुरी, बाबापुरवा, लालपुरवा, केदरीपुर, सरसंडा, उधिया, सुंदरनगर, बेलहरी गांव पूर्णतया जलमग्न हो गए हैं। घरों में पानी भरने से 30 परिवारों ने पलायन कर तटबंध पर शरण लिया है। सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीण नाव से आवागमन को मजबूर हैं। तहसीलदार विपुल सिंह ने तटबंध पर शौचालय बिजली, पानी और भोजन आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। बताया कि नायब तहसीलदार सैयद तहजीब हैदर ने गांव का भ्रमण किया है और बाढ़ पीड़ित को लंच पैकेट वितरित किए हैं।

    यह भी पढ़ें- Barabanki News: तालाब में बोटिंग करने गए दो दोस्तों की नाव पलटने से मौत, घर में मचा कोहराम

    comedy show banner
    comedy show banner