यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
साबरमती एक्सप्रेस विस्फोट मामले से दो आतंकी बाइज्जत बरी
बाराबंकी जिला अदालत ने साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के मुख्य अभियुक्त कश्मीरी आतंकवादी गुलजार अहमद बानी व उसका ...और पढ़ें

बाराबंकी (जेएनएन)। स्टूडेंड इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़े दो आतंकी आज अभियोजन की लापरवाही के कारण बरी हो गए। इनको कानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस बम विस्फोट मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है। बाराबंकी जिला अदालत ने साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के मुख्य अभियुक्त कश्मीरी आतंकवादी गुलजार अहमद बानी व उसका साथी सिद्धार्थ नगर निवासी अब्दुल मुबीन के बरी कर दिया।
साबरमती एक्सप्रेस बम कांड में बाराबंकी में अपर जिला जज महमूद अजहर खां की अदालत ने दो आतंकियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें दोषमुक्त करार दे दिया है। बाराबंकी में आज अपर जिला जज महमूद अजहर खां की अदालत ने दो आतंकियों के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि इस प्रकरण में अभियोजन की लापरवाही से आरोपी मुक्त हो रहे हैं। साबरमती एक्सप्रेस में 14 अगस्त 2000 को बम विस्फोट किया गया था। सिमी के दो आतंकी उसी मामले में बंद चल रहे थे।
यह भी पढ़ें: ISIS गतिविधियों को ले बिहार में अलर्ट, भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी
साबरमती एक्सप्रेस में 14 अगस्त, 2000 को बम धमाका किया गया था। इस बम धमाके में नौ लागों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हुए थे। इस बम कांड में मुख्य अभियुक्त कथित सिमी आतंकी गुलजार अहमद बानी और उसका दोस्त अब्दुल मुबीन थे। अभियोजन की लापरवाही के कारण दोनों आतंकी दोषमुक्त करार दिए गए हैं।
क्या है पूरा मामला
बम कांड का मुख्य आरोपी गुलजार अहमद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शोध का छात्र था। दूसरा आरोपी अब्दुल मुबीन सिद्धार्थनगर का रहने वाला है और गुलजार का साथी है। 2000 में 14 अगस्त को मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस में कानपुर के पास बम धमाका किया गया था।
यह भी पढ़ें: आतंकी सैफुल्लाह के पिता बोले, नई पीढ़ी को भटकने से बचाएं माता-पिता
11 मामलों में थे आरोपी
बाइज्जत बरी होने वाले दोनों अभियुक्तों को कुल 11 मामलों में आरोपी बनाया गया था। गुलजार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुलाई 2011 को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और यूपी के आगरा, कानपुर समेत विभिन्न शहरों में हुए 11 मामलों में आरोपी बनाया गया था। बाकी सभी मामलों में कोर्ट पहले ही उसे बरी कर चुका है।अन्य सभी मामलों में दोनों को पहले ही बरी किया जा चुका है। साबरमती एक्सप्रेस में हुए बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हो गए थे।
साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट मामले के आरोपी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व शोध छात्र गुलजार अहमद वानी और मुबीन को बाराबंकी सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व शोध छात्र गुलजार अहमद पिछले 16 वर्ष जेल में बंद है। वानी का ताल्लुक कश्मीर से है। मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस में कानपुर के पास वर्ष 2000 में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विस्फोट हुआ था। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी।