यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ISIS गतिविधियों को ले बिहार में अलर्ट, भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी
उत्तर प्रदेश में ISIS गतिविधियों को ले बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के नेपाल सीमावर्ती जिलों में ...और पढ़ें

पटना [राज्य ब्यूरो]। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आतंकी मुठभेड़ ने बिहार की चिंता बढ़ा दी है। आइएसआइएस को लेकर देश भर में जारी अलर्ट के दौरान गृह मंत्रालय ने बिहार के लिए भी एडवाइजरी जारी की थी। अब उसको लेकर ज्यादा चौकसी बरती जाएगी। थानों को इस बारे में अलर्ट किया जा चुका है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी को भी 'हाइ अलर्ट’ पर रखा गया है।
गृह मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि किसी भी शख्स को किराए पर मकान देने से पहले इसकी सूचना संबंधित थाने को देनी होगी। साथ ही गृह मंत्रालय ने नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे बिहार के सभी सात जिलों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।
पटना के आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर में बंद बोधगया व पटना सीरियल ब्लास्ट के आरोपी सभी 11 आतंकियों की जेल में सुरक्षा के संबंध में भी विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ये सभी आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट इन इंडिया (सिमी) से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें: अब जेल में मोबाइल पर बात करता दिखा अवधेश मंडल, वीडियो वायरल
2013 में हुए थे दो आतंकी हमले
बिहार में आतंकियों ने वर्ष 2013 में लगातार दो आतंकी हमले किए थे। पटना के गांधी मैदान में भाजपा की हुंकार रैली में तब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार रहे नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की साजिश की गई थी। इस सीरियल विस्फोट से तीन महीने पहले 'सिमी' के ही आतंकियों ने विश्व प्रसिद्ध बोधगया स्थित महाबोधी मंदिर को सीरियल विस्फोट से दहला दिया था।
इन दोनों घटनाओं से पहले बिहार पुलिस राज्य में आतंकी गतिविधियों की किसी भी संभावना को सिरे नकारते रही थी। लेकिन, वर्ष 2013 में लगातार दो आतंकी हमलों से बिहार पुलिस का यह भ्रम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: होली को ले शराब तस्करी में तेजी, सीमावर्ती झारखंड में सुलग रहीं भट्ठियां