विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब जेल में मोबाइल पर बात करता दिखा अवधेश मंडल, वीडियो वायरल

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 09 Mar 2017 07:56 AM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2017 10:30 PM (IST)

पूर्णिया जेल में बंद रूपौली की जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ...और पढ़ें

अब जेल में मोबाइल पर बात करता दिखा अवधेश मंडल, वीडियो वायरल
अब जेल में मोबाइल पर बात करता दिखा अवधेश मंडल, वीडियो वायरल

 पूर्णिया [जेएनएन]। बिहार की जेलों में दबंग कैदियों को मनचाही सुविधाएं हासिल हैं। बीते दिनों पूर्व सांसद मो. शहाबुहीन की सिवान जेल में ली गई सेल्फी वायरल हो गई थी।

ताजा मामला पूर्णिया केंद्रीय कारा में बंद रूपौली की जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल के एक वीडियो का है, जिसमें वह मोबाइल फोन का उपयोग कर रहा है। साथ ही एक अन्य कैदी अपना मोबाइल फोन उठाते दिख रहा है। 
केंद्रीय कारा के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल का वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी पंकज पाल ने केंद्रीय कारा के अधीक्षक जवाहर लाल प्रभाकर को तत्काल मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद कारा अधीक्षक की लिखित शिकायत पर के. हाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
दरअसल, पूर्णिया केंद्रीय कारा के कैदियों द्वारा लगातार मोबाइल फोन का उपयोग किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस सिलसिले में पांच दिनों के दौरान यहां दो बार औचक छापेमारी भी की गई, लेकिन कोई मोबाइल फोन नहीं मिला। लेकिन, इस वीडियो ने कारा प्रशासन की पोल खोल दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।