विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा में दर्दनाक हादसा: सोते समय सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत, मां ने आंखों से देखा मंजर

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:35 PM (IST)

बांदा के बबेरू में सोते समय सांप के डसने से 13 वर्षीय मोहित और 16 वर्षीय अनूपा की मौत हो ...और पढ़ें

मोहित और अनूपा की फाइल फोटो। स्वजन

मोहित और अनूपा की फाइल फोटो। स्वजन

HighLights

  1. बांदा में सोते समय भाई-बहन की संदिग्ध मौत हुई

  2. मां ने सांप को जाते देखा, पुलिस जांच कर रही

  3. पोस्टमार्टम में सांप के निशान नहीं, बिसरा जांच को भेजा

संवाद सहयोगी, बबेरू (बांदा)। सोते समय सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मां ने बताया कि बेटी की चीख सुनकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने सांप को जाते देखा है। गनीमत रही की कमरे में मां व अन्य भाई-बहन भी अलग-अलग चारपाइयों पर लेटे रहे हैं। लेकिन वह बच गए हैं।

मरका थाना के पिंडारन गांव निवासी जयकरन का 13 वर्षीय मोहित उर्फ चुन्नू व उसकी 16 वर्षीय बहन अनूपा शुक्रवार रात 10 बजे पंडालों में सजी देवी प्रतिमाओं के दर्शन करके घर आए। इसके बाद अनूपा कमरे में रखे बक्से के ऊपर लेट गई। जबकि मोहित अपने भाई भूपेंद्र के साथ बगल में चारपाई पर सो गया।

रात करीब एक बजे कमरे में दूसरी चारपाई पर सो रही मां राजरानी की बेटी अनूपा के कराहने पर नींद खुली तो उसके मुंह से झाग निकलने के साथ पलटी हो रही थी। इसी तरह मोहित की भी तबीयत बिगड़ी मिली। इससे मां ने अन्य स्वजन को मामले की जानकारी दी।

चाचा ननकाई तुरंत दोनों को अन्य स्वजन की मदद से सीएचसी बबेरू ले गया। जहां अनूपा को पहले चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहित की उपचार के दौरान मौत हो गई। चाचा ने बताया कि मामले सूचना मरका थाने में दी गई।

जिसमें पुलिस ने जांच की। एक ही घर के दो सदस्यों के दम तोड़ने से मां राजरानी सहित पूरे स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जयकरन अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। फोन से सूचना मिलने पर पिता घर के लिए वहां से रवाना हुए।

दिवंगत हुआ मोहित तीन भाइयों में छोटा है। जबकि अनूपा चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। अनूपा स्व: भोला प्रसाद इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। जबकि मोहित कक्षा छह में पढ़ता था। मरका थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया सांप के डसने से मौत होना लग रही है। लेकिन उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के मौत का कारण

स्पष्ट नहीं हुआ। सांप के डसने के निशान भी शरीर में नहीं मिले हैं। इससे दोनों दिवंगतों का बिसरा सुरक्षित किया गया है। उसे फोरेंसिक लैब प्रयागराज जांच के लिए भेजा जाएगा। ग्रामीणों ने फूड प्वाइजनिंग होने की भी आशंका जताई है। बताते चलें कि जहरीले कीड़ों के काटने से अब तक जिले में 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में जो काम UP Police की 8 टीमें न कर पाईं , वो AI ने 5 मिनट में कर दिखाया, लुटेरे को पकड़वाया

यह भी पढ़ें- कानपुर के चकेरी में ढाई क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, गोदाम मैनेजर गिरफ्तार, मुख्य व्यापारी फरार