विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के चकेरी में ढाई क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, गोदाम मैनेजर गिरफ्तार, मुख्य व्यापारी फरार

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:39 PM (IST)

कानपुर के चकेरी में पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित ढाई क्विंटल पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में गोदाम ...और पढ़ें

चकेरी के लालबंगला में पकड़े गए अवैध पटाखे। - पुलिस

चकेरी के लालबंगला में पकड़े गए अवैध पटाखे। - पुलिस

HighLights

  1. चकेरी में ढाई क्विंटल अवैध पटाखे जब्त किए गए

  2. गोदाम मैनेजर वसीम को मौके से गिरफ्तार किया गया

  3. मुख्य व्यापारी सोनू उर्फ फैज अभी भी फरार है

जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के जगईपुरवा (लालबंगला) में अवैध रुपये से पटाखे भंडारण की सूचना पर छापा मारकर करीब ढाई क्विंटल पटाखा बरामद कर जब्त किया है। पुलिस ने मौके से गोदाम मैनेजर को गिरफ्तार किया है, वहीं भंडारण करने वाला व्यापारी फरार है।


चकेरी चौकी प्रभारी प्रदीप भाटी के अनुसार बीते शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि जगई पुरवा स्थित राजेश दाल मिल के पीछे बेल्ट कारखाना संचालित है। इसके गोदाम की तीसरी मंजिल पर अवैध रूप से दीपावली पर महंगे दामों में बिक्री के लिए भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण कर रखा है। जहां टीम से साथ छापेमारी में बिना लाइसेंस 10 कार्टन में रखे पटाखे मिले।

इनकी जांच में सामने आया कि 38 हजार मुर्गा-मुर्गी छाप पटाखे, 11,800 फूलझड़ी व छुरी, 2,440 चकरी, 1,450 अनार, 1,290 राकेट बम और 270 ग्रीन क्रैकर निकले। यहां मौजूद परेड के कोतवाली के बीबी श्रीवास्तव मार्केट निवासी गोदाम मैनेजर वसीम से भंडारण का लाइसेंस मांगा। पर, वह कुछ नहीं दिखा सका।

फिर उसने पूछताछ में बताया कि यह पटाखे इनके रिश्तेदार मूलगंज के नई सड़क निवासी मूलगंज,सोनू उर्फ फैज ने रखवाए थे। चौकी प्रभारी का कहना है कि घनी आबादी के बीच बिना सुरक्षा मानकों का पालन ढाई क्विंटल पटाखों से बड़ा हादसा हो सकता था। बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा लिखा गया है।

वहीं, फरार मुख्य आरोपित की तलाश की जा रही है। बतादें कि इसके पूर्व अहिरवां चौकी क्षेत्र से भी करीब एक लाख रुपये की कीमत के पटाखे ई-आटो से बरामद हुए थे।

यह भी पढ़ें- अरब सागर में तेल टैंकर पर 4-5 ड्रोन हमले, इंजन रूम में मौजूद थे कानपुर के चीफ इंजीनियर; घर पहुंचते ही छलकीं परिवार की आंखें

यह भी पढ़ें- कानपुर में भौंती बाईपास पर हादसा, ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत, हंगामा