Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुंदेलखंड में सपा का झटका, 50 से अधिक नेताओं ने थामा रालोद का दामन

    UP Politics भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समारोह में बुंदेलखंड अध्यक्ष के समक्ष सपा छोड़कर आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा की विशिष्ट आलू मंडी का दौरा किया और भाजपा पर तंज कसा।

    By vimal pandey Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 24 Dec 2024 07:56 AM (IST)
    Hero Image
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, बांदा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें किसानों का मसीहा बताया।

    समारोह के दौरान बुंदेलखंड अध्यक्ष के समक्ष सपा छोड़कर आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों का बुंदेलखंड अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।

    कटरा स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में सोमवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाते हुए बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पूरे जीवन काल में किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान किसान नेता थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व जिलाध्यक्ष लखन सिंह व प्रमुख संगठन महासचिव नईम नेता ने भी समारोह को संबोधित किया। बुंदेलखंड अध्यक्ष ने जिला व नगर कमेटी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना की। समारोह के दौरान सपा छोड़कर आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

    सदस्यता लेने वालों में संजीव सिंह बबलू, आदित्य निगम नितिन, फैशल खान, ज्ञानेंद्र गुप्ता, जितेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, खुर्शीद खान, अनीस खान, राजू, शाहबाज खान, मुस्तकीम, दानिश खान, वसीम खान आदि उपस्थित रहे।

    एशिया की सबसे बड़ी मंडी को भाजपा ने किया बदहाल: अखिलेश यादव

    वहीं इटावा से लखनऊ लौटते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव विशिष्ट आलू मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार में एशिया की सबसे बड़ी मंडी का निर्माण शुरू हुआ था। अब भाजपा सरकार ने इस मंडी को बदहाल कर दिया है।

    सोमवार रात करीब आठ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से इटावा से लखनऊ लौटते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ठठिया स्थित विशिष्ट आलू मंडी पहुंचे। यहां जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव की आढ़त पर व्यापारियों और किसानों के साथ बात की।

    अखिलेश ने कहा कि आलू मंडी से ठठिया को पहचान दिलाने के लिए उन्होंने एशिया की सबसे मंडी का निर्माण शुरू कराया था। भाजपा सरकार ने मंडी को बदहाल कर दिया है। यहां पेयजल की व्यवस्था नहीं है। रोजाना सफाई तक नहीं कराई जाती है। सिर्फ कागजों में सरकार किसानों की आय बढ़ाने का दावा कर रही है।

    मौजूदा सरकार का किसानों के साथ रवैया हमेशा पक्षपात का रहा है। उनकी सरकार आने पर मंडी में शीतगृह का निर्माण होगा। इसके अलावा विस्तार भी किया जाएगा। कुछ देर मंडी में रुकने के बाद वह लखनऊ चले गए।

    इसे भी पढ़ें: बांदा में सहेल‍ियों ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों ने अपने हाथों पर एक-दूसरे के नाम का बनवा रखा था टैटू