Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शारदीय नवरात्र में भक्ति में लीन होंगे अफसर, भक्तों को इन कार्यक्रमों को करने की मिली इजाजत

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 09:20 PM (IST)

    मिशन शक्ति अभियान के तहत बांदा जिले में शारदीय नवरात्र पर संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिरों में रामायण सुंदरकांड दुर्गा सप्तशती के पाठ होंगे जिनमें प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने सुरक्षा और सड़क निर्माण संबंधित 16 मांगें रखी हैं।

    Hero Image
    शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं के साथ भक्ति में लीन होगें अफसर।

    जागरण संवाददाता, बांदा। मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत संस्कृति विभाग की ओर से शारदीय नवरात्र पर जिले भर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर प्रशासन जल्द तैयारियां शुरू करेगा। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजार किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शासन स्तर से मिले निर्देशों के अनुसार इन मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ रामायण, सुंदरकांड व दुर्गा सप्तशती का पाठ कार्यक्रम आयोजित होगें। इसमें मुख्यरूप से प्रशासनिक अधिकारी शामिल होकर इन कार्यक्रमों को संपन्न करवाएंगे।

    जिले भर में सदर समेत पांच तहसील व आठ ब्लॉक मुख्यालय हैं। इनमें करीब आधा सैकड़ा से अधिक देवी देवताओं के मंदिर हजारों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र बिन्दू हैं। श्रद्धालुओं की आस्था के साथ प्रशासन भी इन मंदिरों में 22 सितंबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्र के अष्टमी-नवमी पर मंदिरों में रामायण, सुंदरकांड व दुर्गा सप्तशती के पाठ का आयोजन किया जाएगा।

    इसके लिए स्थानीय स्तर पर भजन व कीर्तन मंडलियों का चयन किया जाएगा। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान महिला सुरक्षा के कानूनों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

    राम मंदिर, हनुमान मंदिर, वाल्मीकि मंदिर व दुर्गा मंदिरों में 30 सितंबर व एक अक्तूबर को सुबह 11 बजे से अखंड रामायण, सुंदरकांड पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ के कार्यक्रम किए जाने के शासन से निर्देश मिले हैं। जिसमें जिला, तहसील, विकास खंड स्तरीय समिति का गठन कर कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के लिए कहा गया है।

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति स्थानीय लोक कलाकारों व भजन-कीर्तन मंडली का चयन करेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रति मंडली व प्रति स्थल मानदेय पांच हजार व साउंड, लाइट, बैनर, बैकड्रॉप, प्रचार-प्रसार आदि के लिए पांच हजार रुपये खर्च किये जाएगें।

    भुगतान संस्कृति विभाग करेगा। एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि शासनादेश मिले हैं। जल्द ही कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की जाएगी।

    केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने 16 सूत्रीय उठाई मांगें

    समिति ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि 22 सितंबर से बुंदेलखंड का ऐतिहासिक पर्व नव दुर्गा महोत्सव शुरू हो रहा है। सुरक्षा व सड़क निर्माण संबंधित उनकी 16 मांगों को पूरा किया जाये।

    जिससे नौ दिन चलने वाले इस पर्व में श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, महामंत्री कल्लू राजपूत आदि रहे।

    यह भी पढ़ें- दो विभागों ने बना डाली एक ही सड़क, सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि; जांच में हुआ बड़ा खुलासा