विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा डबल मर्डर: दो मासूम भाइयों की हत्या मामले में दारोगा-सिपाही निलंबित, जांच के लिए एसआईटी गठित

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:01 PM (GMT+05:30)

बांदा के नरैनी में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नरैनी में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या का मामला

  2. बीट दारोगा राजेश कुमार और सिपाही अनुज कुमार निलंबित

  3. सीओ सिटी के नेतृत्व में सात सदस्यीय एसआईटी गठित

जागरण संवाददाता, बांदा। नरैनी के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले और इसके बाद हुए घटनाक्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बड़ी कार्रवाई की। गंभीर लापरवाही मानते हुए बीट के दारोगा राजेश कुमार और सिपाही अनुज कुमार को निलंबित किया गया है।

मामले की जांच के लिए सीओ सिटी सौरभ सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यीय एसआइटी गठित की गई है। इसमें सीओ नरैनी प्रवीण यादव, नरैनी निरीक्षक अर्जुन सिंह, तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप पटेल सिंह, बदौसा थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी, एसओजी प्रभारी आनंद सिंह और सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह शामिल हैं।

एसआइटी को सात दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मामले की विवेचना नरैनी कोतवाली से हटाकर गिरवां थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी को सौंप दी गई है।

 

यह भी पढ़ें- कानपुर में बनेगा नया शहर! 6700 एकड़ में बसेंगी 3 नई सिटी, न्यू कानपुर सिटी दीपावली पर लॉन्च करने की तैयारी

यह भी पढ़ें- Kanpur झकरकटी बस अड्डे की बदलेगी तस्वीर, 166 करोड़ से बनेगा 300 मीटर लंबा फ्लाईओवर, रेलवे ब्रिज से मिलेगी कनेक्टिविटी