विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ballia: रक्षाबंधन पर दो बहनों के इकलौते भाई को सुलाया मौत की नींद, मातम में बदलींं त्‍योहार की खुशियां

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Wed, 30 Aug 2023 02:55 PM (IST)

यूपी के बल‍िया में रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले दो बहनों का इकलौते भाई बादल की हत्या की दी ...और पढ़ें

युवक की मौत की सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक एस. आनंद।
युवक की मौत की सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक एस. आनंद।

HighLights

  1. घर पर सोए युवक की चाकू से हत्या, भाग निकले बदमाश
  2. गांव में अपने के घर पर सोया था युवक, रात में बदमाशों ने बोला हमला
  3. सोमवार को नए घर का था गृह प्रवेश, घटना की जांच में जुटी है पुलिस

बेरुआरबारी (बलिया), संवाद सूत्र। यूपी के बल‍िया में मंगलवार की देर रात सो रहे युवक की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हत्या कर दिया। युवक की आवाज सुनकर स्वजन दौड़े, तब तक बदमाश भाग निकले। वारदाता खेजुरी क्षेत्र के करम्मर गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एस आनंद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा के साथ ही कई थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। स्वजनों की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था युवक 

युवक बादल पटेल पुत्र हरेराम पटेल टीडी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। गांव में ही उसके नए मकान का गृह प्रवेश दो दिन पूर्व सोमवार को था। उसमें सभी रिश्तेदार जुटे हुए थे। घर में खुशी का माहौल था। मंगलवार की रात युवक अपने दरवाजे पर ही सोया हुआ था। उसकी मां आशा देवी और अन्य लोग भी कुछ दूरी पर सोए हुए थे। देर रात अज्ञात बदमाश पहुंचकर युवक के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घायल होने के बाद जब युवक चिल्लाया तब घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई। स्वजनों ने बताया कि युवक की किसी से भी दुश्मनी नहीं थी। इसके बाद भी बदमाशों ने उसकी जान क्यों ली, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस उसके मोबाइल का डिटेल निकाल रही है। घटना से पूरे गांव के लोग आक्रोशित हैं। पुलिस कर जांच में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

दो बहनों का इकलौता भाई था बादल, मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां

रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले दो बहनों का इकलौते भाई बादल की हत्या से त्योहार की खुशी मातम में बदल गई है। उसकी मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। बड़ी बहन वर्षा और छोटी बहन काजल रक्षाबंधन की तैयारी में थीं। भाई से तरह-तरह के गिफ्ट की डिमांड कर रहीं थीं। घटना के बाद वह दहाड़े मार कर रो रहीं थीं। मां आशा देवी तो कुछ बोल ही नहीं पा रहीं थीं। पिता हरेराम पटेल कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते है। घटना की सूचना मिलने के बाद वह घर के लिए चल दिए हैं। गंव के लोगों ने बताया कि मृत युवक शांत स्वभाव का था। घटना को चाहे जिसने भी अंजाम दिया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। मोबाइल का डिटेल भी निकाला जा रहा है। बहुत जल्द घटना का राजफाश होगा। -बिंदेशवरी पांडेय, थानाध्यक्ष, खेजुरी