विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क हादसों में सेना के जवान समेत छह की मौत, मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल

Published: Tue, 11 Feb 2025 04:57 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सेना के जवान समेत छह लोगों की ...और पढ़ें

बहराइच-कैसरगंज के करीम बेहड़ के निकट दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार। जागरण
बहराइच-कैसरगंज के करीम बेहड़ के निकट दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार। जागरण

HighLights

  1. पूर्व मंत्री ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
  2. घायलों में चार की हालत चिंताजनक, लखनऊ रेफर

जागरण टीम, बहराइच। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सेना के जवान समेत छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। हादसे में 11 लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कैसरगंज: मटेरा इलाके के चरसंडामाफी निवासी अबरार भारतीय सेना में राजपूताना राइफल्स का जवान था। उसकी तैनाती राजस्थान के उदयपुर में थी। मंगलवार को वह अपने चालक चांद उर्फ महताब के साथ नवजात बेटी हानिया का इलाज कराने के लिए कार से लखनऊ जा रहा था। 

कार में पत्नी रुकैया, पिता गुलाम हजरत, माता फातिमा उर्फ कुतबुन भी सवार थे। लखनऊ हाईवे स्थित कैसरगंज इलाके के करीम बेहड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे डंपर ने कार में टक्कर मार दी। 

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ने के साथ चालक चांद उर्फ महताब, अबरार, गुलाम हजरत, फातिमा ,उर्फ कुतुबन व एक माह की हानिया की मौके पर मौत हो गई। 

हादसे बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। कार में फंसी रुकैया को वाहन काटकर किसी तरह बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल महिला को बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। 

मूंगफली बेचने वाले की मौत

चित्तौरा: दरगाह इलाके के डीहा तारा नगर निवासी मोनू मूंगफली बेचने का कार्य करता था। सोमवार रात वह वापस घर लौट रहा था। बहराइच-बलरामपुर हाईवे पर डीहा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी ठोकर मार दिया। हादसे में युवक को दर्दनाक मौत हो गईं। 

वहीं, दूसरी तरफ नगर कोतवाली इलाके के महोलीपुरवा निवासी राजेंद्र, बबीता, रामगोपाल, रेखा गुप्ता, नितिन, तुलसी भी हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से वापस घर जा रहे थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सकों ने बबीता वह तुलसी की हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

ट्रक ने बोलेरो व ई-रिक्शा को रौंदा

महसी: बहराइच-सीतापुर हाईवे पर हरदी इलाके के गदामार गांव के निकट मंगलवार भोर सीतापुर की ओर से बहराइच जा रही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे लगे हाई टेंशन लाइन के खंभे को तोड़ते हुए बोलेरो व ई-रिक्शा को रौंद दिया।

घटना में खैरी घाट थाना के ललुही पथार गांव निवासी कल्लन, साबित अली, करीमा, फखरपुर के मोहई गांव निवासी इश्तियाक अली व बौंडी के घूर देवी गांव निवासी बोलेरो चालक सलमान घायल हो गए। 

सूचना पाकर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी पुलिस कर्मियों संग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रमपुरवा भेजा।

यह भी पढ़ें: Bareilly Accident: महाकुंभ से लौट रहे देहरादून के श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, सड़क पर मची चीखपुकार