Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: भाजपा ने युवा चेहरे बृजेश पांडेय को सौंपी बहराइच की कमान, ऐसा रहा है अब तक का राजनीत‍िक सफर

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 04:53 PM (IST)

    जिले के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब भाजयुमो के जिलाध्यक्ष को सीधे पार्टी की मुख्य इकाई की कमान सौंपी गई। अब तक जिलाध्यक्ष रहे श्यामकरन टेकड़ीवाल लग ...और पढ़ें

    Hero Image
    बृजेश अब तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

    बहराइच, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए युवा चेहरे बृजेश पांडेय को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। बृजेश अब तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

    जिले के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब भाजयुमो के जिलाध्यक्ष को सीधे पार्टी की मुख्य इकाई की कमान सौंपी गई। अब तक जिलाध्यक्ष रहे श्यामकरन टेकड़ीवाल लगातार दो बार का अपना कार्यकाल पूरा कर चुके थे। उनकी पत्नी सुधादेवी नगर पालिकाध्यक्ष की निर्वाचित हो चुकी हैं। ऐसे में प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही नए अध्यक्ष की तलाश शुरू हो चुकी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बृजेश की भाभी वंदना पांडेय विशेश्वरगंज की ब्लाक प्रमुख हैं। निर्विवाद होने के कारण पार्टी नेतृत्व को उन्हें जिलाध्यक्ष बनने में आसानी हुई। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने बहराइच में ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाकर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ब्राह्मण मतदाताओं को अपने पहले में बांधे रखने की प्रभावी चाल चली है।

    भाजपा अवध क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष विधायक सुभाष त्रिपाठी के करीबी बृजेश के सामने पुराने नेताओं से भरी पिछली कमेटी के चुनिंदा सदस्यों को अपनी कमेटी में जोड़ते हुए नई टीम गठित करने की होगी।

    उच्च शिक्षित हैं भाजपा जिलाध्यक्ष

    विशेश्वरगंज ब्लाक के कंछर ग्राम निवासी 46 वर्षीय बृजेश बी-काम, बीएड, एलएलबी शिक्षित हैं। भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष के पद से 2013 में राजनीति की शुरुआत करने वाले बृजेश 2013 से 2018 जिला उपाध्यक्ष, 2018 से अब तक जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने लोकसभा, विधानसभा चुनाव के साथ नगरपालिका चुनाव में युवाओं को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

    यह भी पढ़ें: Pilibhit में भाजपा नेतृत्व ने संजीव प्रताप पर फिर जताया भरोसा, समर्थकों में खुशी की लहर

    पार्टी ने युवा चेहरे को मौका देने का जो फैसला लिया है। वह स्वागत योग्य है। नए जिलाध्यक्ष को बधाई। संगठन की व्यवस्था संचालन में उन्हें हर संभव सहयोग किया जाएगा। -श्यामकरण टेकड़ीवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष

    यह भी पढ़ें: राजेश शुक्ल को सीतापुर भाजपा के जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी, सामने होंगी ये चुनौत‍ियां

    पार्टी नेतृत्व ने हम पर भरोसा जताया। इस पर वरिष्ठ नेताओं के मार्ग दर्शन में खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। हमारी पहली प्राथमिकता युवाओं को पार्टी से जोड़ना एवं संगठन मजबूत बनाना होगी।- बृजेश पांडेय, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष