Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: राजेश शुक्ल को सीतापुर भाजपा के जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी, सामने होंगी ये चुनौत‍ियां

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 04:03 PM (IST)

    राजेश शुक्ल ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत वर्ष 1995 में से शुरू की। वह 1995 में इस्माइलपुर वार्ड से सभासद चुने गए। इसके बाद इनकी माता जी ने भी इसी वार्ड का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव में इन्होंने सीतापुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था जिसमें सपा प्रत्याशी से नजदीकी मुकाबले में शिकस्त मिली थी।

    Hero Image
    भाजपा के वर्तमान महामंत्री राजेश शुक्ल को जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी गई है।

    सीतापुर, जागरण संवाददाता। UP BJP District President List :  भाजपा के वर्तमान महामंत्री राजेश शुक्ल को जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि निष्ठा से पार्टी की सेवा करने और धैर्य बनाए रखने का राजेश को पुरस्कार मिला है। भाजपा अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के अलावा क्षेत्रीय मंत्री नीरज वर्मा, राहुल मिश्र, रोहित सिंह सहित करीब एक दर्जन कार्यकर्ता दावेदारी कर रहे थे। राजेश के अध्यक्ष बनने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए जिलाध्यक्ष के सामने संगठन को एकजुट रखना और लोकसभा चुनाव में पार्टी का पुराना प्रदर्शन बरकरार रखने की चुनौती होगी। जिलाध्यक्ष बनने की कार्यकर्ताओं को सूचना मिलने के बाद उनको बधाइयों का तांता लग गया है।

    यह भी पढ़ें: UP BJP District President: हरदोई के अजीत स‍िंह बब्‍बन को 25 साल बाद मिला कर्मठता का फल, बनाए गए जिलाध्यक्ष

    सभासद से शुरू किया राजनीति का सफर

    राजेश शुक्ल ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत वर्ष 1995 में से शुरू की। वह 1995 में इस्माइलपुर वार्ड से सभासद चुने गए। इसके बाद इनकी माता जी ने भी इसी वार्ड का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव में इन्होंने सीतापुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, जिसमें सपा प्रत्याशी से नजदीकी मुकाबले में शिकस्त मिली थी। वर्ष 2019 में यह पार्टी के महामंत्री बनाए गए। सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में बेहतर काम किया था।

    यह भी पढ़ें: Prayagraj News: भाजपा महानगर की कमान राजेंद्र मिश्र तो गंगापार की कविता पटेल और यमुनापार की विनोद प्रजापति को

    टिकट न मिलने पर भी नहीं छोड़ा धैर्य

    वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने महोली और वर्ष 2023 के नगर निकाय चुनाव में सीतापुर से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी। इन दोनों में चुनाव में टिकट न मिलने पर इन्होंने धैर्य नहीं खोया। यह पूरी निष्ठा से पार्टी प्रत्याशी को जिताने के काम करते रहे। इनको सिधौली नगर निकाय का प्रभारी बनाया गया जहां पहली बार भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली।