Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baghpat News: आंधी और बारिश ने किसानों के लिए मचाई तबाही, आम को नुकसान, 100 से अधिक गांवों की बत्ती गुल

    मौसम का बदलता रुख किसानों को पीड़ा पहुंचा रहा है। बादलों को देखते ही किसान तुरंत खेतों की दौड़ लगा देते हैं। गेहूं की फसल को समेटना शुरू कर दिया। आंधी के कारण खेतों में पड़ी गेहूं की पूली और भूसा उड़ने से किसानों को नुकसान हुआ। कई जगह थ्रेसिंग के लिए लगी मशीन को बंद करना पड़ा। वर्षा से जगह-जगह कीचड़ फैल गया।

    By Ashu Singh Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 24 Apr 2024 11:41 AM (IST)
    Hero Image
    Baghpat News:आंधी और वर्षा से 100 से अधिक गांवों की बत्ती गुल

    जागरण संवाददाता, बागपत। दिन में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया, लेकिन शाम होते ही मौसम ने करवट बदल ली। आंधी चलनी शुरू हो गई। काली घटा छा गई। उसके साथ ही हल्की वर्षा भी हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। वहीं, वर्षा ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी। आंधी के चलते किसान कटी हुई फसलों को समेटने में तेजी से जुट गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार शाम फिर मौसम बदल गया। आंधी चलनी शुरू हो गई, जिसके चलते बागपत शहर समेत जिले के 100 से अधिक गांवों में बत्ती गुल हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिजली सुचारु करने में देर रात तक लगे रहे। जगह-जगह आंधी से पेड़ टूट गए। 

    मौसम विशेषज्ञ डा. श्वेता सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

    Read Also: Agra Accident: काल बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक, शादी वाले घर में मचा कोहराम, भाई का विवाह कर लाैट रहे दंपती की मौत

    इंद्रधनुष देखने छतों पर चढ़ गए बच्चे और बड़े

    शाम के समय हल्की वर्षा के साथ आकाश में इंद्रधनुष बन गया। इंद्रधनुष को देखने के लिए बच्चे और बड़े छतों पर चढ़ गए। वहीं, यमुना घाट पर घूमने आए युवा इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने से भी पीछे नहीं रहे। युवाओं ने सेल्फी ली।

    Read Also: School Holidays: भीषण गर्मी के बीच बच्चों के लिए बड़ी खबर, यूपी के इस जिले में दो दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल

    आंधी से आम की फसल को नुकसान

    आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से किसानों की मुश्किलें बढ़ी हैं। आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। आम का दाना गिर गया है और पेड़ों की शाखाएं टूट गईं। मुख्य और संपर्क मार्गों पर पेड़ गिर गए। मौसम के बदलते मिजाज से किसानों और आम उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है।