विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजपाल और कृष्णपाल ने बनाया आर्यखंड टीवी, देखी जा सकेंगी अनलिमेटिड फिल्में

By JagranEdited By:
Published: Tue, 13 Apr 2021 11:47 PM (IST)

विदेशी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम व नेटफलिक्स के देश में बढ़ते कदम को देखकर बागपत के दो लोगों ने आर्यखंड टीवी ...और पढ़ें

तेजपाल और कृष्णपाल ने बनाया आर्यखंड टीवी, देखी जा सकेंगी अनलिमेटिड फिल्में
तेजपाल और कृष्णपाल ने बनाया आर्यखंड टीवी, देखी जा सकेंगी अनलिमेटिड फिल्में

बागपत, जागरण टीम। विदेशी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम व नेटफलिक्स के देश में बढ़ते कदम को देखकर बागपत के दो लोगों ने आर्यखंड टीवी शुरू किया है। जल्द ही इस पर भी अनलिमेटिड फिल्में देखी जा सकेंगी।

बागपत की माटी में छिपी प्रतिभाएं निखरकर सामने आ रही हैं। खेकड़ा के तेजपाल धामा व अहेड़ा के कृष्णपाल भारत ने स्वेदशी आर्यखंड टेलीविजन शुरू किया। इस प्लेटफार्म पर भी लोग आनलाइन अनलिमिटेड फिल्में देख सकेंगे। तेजपाल धामा ने बताया कि आर्यखंड टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को मिनिस्ट्री आफ कारपोरेट अफेयर्स में पंजीकृत कराया है। आर्यखंड टीवी के मार्गदर्शक गणेशदास गरिमा गोयल ने टेलीविजन शुरू करने के कागजात सौंपे। उन्होंने बताया कि जल्द ही टीवी मनोरंजन को फिल्में शुरू हो जाएंगी। दोनों की उपलब्धि से स्वजन व परिचितों में खुशी की लहर है। जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, बागपत : रालोद कार्यालय पर मंगलवार को जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद होने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रालोद नेता ओमवीर ढाका ने कहा कि देश की आजादी के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक दुखद घटना में अंकित है। वर्ष 1919 का 13 अप्रैल का दिन था, जब जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा में हजारों भारतीय, युवा, वृद्ध, बच्चे एवं महिलाएं एक सभा कर रहे थे। रौलट एक्ट का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे। एक कायर अंग्रेज पुलिस अधिकारी जनरल डायर ने बिना सूचना के सभा में अंधाधुंध गोलियां चलवा दी। बड़ी संख्या में क्रांतिकारी शहीद हो गए थे। 21 वर्ष बाद महान क्रांतिकारी अमर शहीद उधम सिंह ने लंदन में जनरल डायर को गोलियों से भूनकर बदला लिया। शोक सभा में अनिरुद्ध शर्मा, अमित, योगेंद्र, रवि, अकरम, अनिल, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।