विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7 साल पहले मान लिया था मृत, अब 80 साल के साधु की बागपत के मंदिर परिसर में मौत की खबर सुनकर हैरान रह गया परिवार

By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 21 Nov 2026 03:05 PM (IST)

Baghpat News: बागपत जिले के एक मंदिर परिसर में 80 वर्षीय साधु नत्थूराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उनका परिवार उन्हें सात साल पहले ही मृत मान लिया था। यह खबर सुनकर उनके स्वजन हैरान रह गए।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बागपत के शिव मंदिर परिसर में साधु की संदिग्ध मौत।

  2. चित्रकूट जनपद के ग्राम चकोंद निवासी थे साधु नत्थूराम।

जागरण संवाददाता, बागपत। मंदिर के साधु की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ग्रामीणों व पुलिस की काॅल पहुंची तो स्वजन हैरान हो गए, क्योंकि वह सात साल पहले ही उनकी मृत्यु होना मान चुके थे।

चित्रकूट जनपद के ग्राम चकोंद निवासी साधु 80 वर्षीय नत्थूराम ग्राम दुड़भा के शिव मंदिर में पिछले आठ साल रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने बताया कि साधु के कूल्हे की हड्डी में कुछ समय पहले फ्रैक्चर हो गया था, जिनकी देखरेख ग्रामीण कर रहे थे। बीमारी के चलते साधु की मृत्यु हुई है, हालांकि सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।

साधु के सामान में मिली डायरी से नंबर देख स्वजन को फोन कर मृत्यु की जानकारी दी गई। उनके पोते मनपुरण ने बताया कि वह पूना में एम्बुलेंस चलाते हैं। उनके दादा नत्थूराम महाराज आठ साल पहले गांव में आए थे। इसके बाद नहीं पहुंचे। परिवार ने मान लिया था कि दादा की सात-आठ साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

एक बेटे की मृत्यु, दूसरे की मानसिक हालत खराब

स्वजन ने फोन पर बताया कि साधु नत्थूराम के छोटे बेटे वाशुदेव की मृत्यु हो चुकी है तथा बड़े बेटे रवि किरण की दिमागी हालत खराब है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में युवक ने घर लौटकर मोबाइल तोड़ा फिर कनपटी पर गोली मारकर दे दी जान

परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव

बागपत: रास्ते से निकलने के विवाद में एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव किया गया। बागपत के मोहल्ला घोसियान निवासी हमीद खां ने बताया कि उनकी पोती के दहेज का सामान रात करीब साढ़े 12 बजे लेकर आए थे, जिसको गाड़ी से उतारा जा रहा था। उनका बेटा महताब, आलीम सामान लेकर घर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- 'SO साहब, छत से हो रहा पथराव'..., वायरल वीडियो में दिखा सच, लेकिन मेरठ पुलिस के एक्शन लेने में देरी पर उठे सवाल

आरोप है कि रास्ते से पड़ोस का इकबाल अपने बेटे अनस के साथ खड़ा था, जिन्हें महताब ने रास्ते से हटने के लिए बोला तो गाली-गलौज कर मारपीट शुरू की गई। आरोपितों ने महताब और आलीम पर जान से मारने की नियम से पथराव किया। इसके बाद आरोपितों के स्वजन ने भी परिवार लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव किया।

महताब के नाक व मुंह पर गंभीर चोट लगी है। एक आरोपित ने हाथ में हथियार लेकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह अपनी जान बचाई। उनके द्वारा पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें- 13 साल की छात्रा को 25 साल के युवक ने प्रेमजाल में फंसाया, तीन नंबरों से भेजीं अश्लील तस्वीरें; स्कूल छुड़वाने की कोशिश

उधर, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपित इकबाल, अनस, आरिफ और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।