विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में युवक ने घर लौटकर मोबाइल तोड़ा फिर कनपटी पर गोली मारकर दे दी जान

By Sanjeev Kumar Jain Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 20 Nov 2026 04:35 PM (IST)

Meerut News: मेरठ के करनावल कस्बे में एक युवक ने घर आकर मोबाइल तोड़ने के बाद तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया, पुलिस ने तमंचा जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

मोहित का फाइल फोटो और मौके पर मौजूद पुलिस।

मोहित का फाइल फोटो और मौके पर मौजूद पुलिस।

HighLights

  1. युवक ने करनावल स्थित घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।

  2. शराब का आदी था, मोबाइल तोड़ने के बाद यह कदम उठाया।

  3. पुलिस ने तमंचा जब्त किया, एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की।

संवाद सूत्र, सरूरपुर (मेरठ)। करनावल कस्बे में शुक्रवार की दोपहर बाद घर के अन्दर गैलरी में युवक ने सिर में तमंचे से गोली कारकर जान दे दी। लहूलुहान हालात में युवक को स्वजन मेरठ के अस्पताल में ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए तमंचा कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर सीओ सरधना के साथ एफएसएल की टीम ने पहुंच कर पूछताछ करते हुए शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया।

करनावल निवासी कुशलपाल ने बताया कि उनका बेटा मोहित शराब पीने का आदी था। वह शुक्रवार की दोपहर को घर से बाइक लेकर बाजार में गया था। दोपहर को अचानक तेजी से घर पर बाइक लेकर पहुंचा ओर बाइक को खड़ी करके जेब से मोबाइल निकाल कर जमीन पर फेंक कर तोड़ दिया। जब तक घर पर बैठे लोग कुछ समझ पाते युवक ने जेब से तमंचा निकाल कर सिर के बांए ओर लोग कर गोली चला दी।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए। वहीं युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्वजन युवक को लेकर आनन-फानन में मेरठ अस्पताल में लेकर दौड़े, लेकिन चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घटना में प्रयुक्त तमंचे को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें- 13 साल की छात्रा को 25 साल के युवक ने प्रेमजाल में फंसाया, तीन नंबरों से भेजीं अश्लील तस्वीरें; स्कूल छुड़वाने की कोशिश

मौके पर पहुंचे सीओ आशुतोष कुमार के साथ एफएसएल (Forensic Science Laboratory) की टीम ने जांच पड़ताल कर जांच के लिए नमूने लिए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया। मृतक मोहित दो भाईयों में बड़ा था। जिसकी शादी हो चुकी थी। पत्नी सरिता व बेटे ध्रुव व बेटी नंदिनी के साथ स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।