विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टावर पर चढ़कर 'वीरू' बना युवक बोला- 'गर्लफ्रेंड को लाओ, तभी उतरूंगा'; मामले का UP के बलिया, बागपत व बिजनौर से कनेक्शन

By Veerpal Pal Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 08 Oct 2026 07:27 PM (GMT+05:30)

बागपत जिले के बामनौली में एक युवक शादी को लेकर प्रेमिका से हुए विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ ...और पढ़ें

बागपत में टावर पर चढ़ा युवक।

बागपत में टावर पर चढ़ा युवक।

HighLights

  1. बिजनौर की युवती का बलिया के युवक से सोशल मीडिया से हुआ था संपर्क।

  2. गुजरात में लिव इन में रह रहे थे युवक व युवती, बागपत में बहन के घर आई युवती।

संवाद सूत्र, दाहा (बागपत)। दोघट क्षेत्र के गुरुवार सुबह बामनौली में गुरुवार को फिल्म शोले के जैसा सीन नजर आया। यहां एक युवक वीरू के अंदाज में टॉवर पर चढ़ गया।

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती के बीच शादी को लेकर हुए विवाद से नाराज युवक बामनौली में एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। युवक ने डायल 112 पर काल कर कहा कि युवती को उसके पास लाओगे तभी वह टावर से उतरेगा। पुलिस ने उसे समझाकर टावर से उतारा। युवक और युवती को बैठाकर समझौता करा दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।

बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का बिजनौर के थाना रायपुर सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद से दोनों गुजरात में एक साथ तीन वर्ष से लिव इन में रह रहे थे। युवक वहां रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।

बुधवार को युवती दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही अपनी बहन के पास आई हुई थी। युवक भी उसके साथ आया था। रात में दोनों के बीच शादी करने को लेकर बहस हो गई, जिससे नाराज युवती ने कह दिया कि वह अपने गांव जा रही है। जब वह उससे शादी करेगा, तभी उसके पास आएगी। इससे नाराज होकर युवक गुरुवार सुबह बामनौली में टावर पर चढ़ गया।

यह भी पढ़ें- राजकुमार@100: जानी! हम नहीं चाहते हमारी जवानी बीमार पड़े... 'जवान राजकुमार' वेद थापर ने साझा किए एक्टर के अनसुने किस्से

सूचना पर थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह भी मय फोर्स के वहां पहुंच गए। पुलिस ने उसे समझाकर किसी तरह तीन घंटे बाद टावर से उतारा। पुलिस ने युवती को बुलाकर दोनों के बीच वार्ता कराई, जिसमें दोनों के बीच सहमति बनने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- 51 कॉल, 1000 रुपये का सांप, 12 गवाह और 540 दिन बाद अमित के कत्ल में पत्नी व उसका प्रेमी दोषी; पूरी इनसाइड स्टोरी

थाना प्रभारी का कहना है कि युवती युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन युवक यह कहकर उसे शादी करने से मना कर रहा था कि अभी उसकी बहन का रिश्ता हुआ है। उसकी शादी हो जाने के बाद वह शादी करेगा। कहीं उनकी इस बात का पता चलने पर उसकी बहन का रिश्ता न टूट जाए। बाद में दोनों के बीच यही तय हुआ कि युवक की बहन की शादी के तुरंत बाद वे भी शादी कर लेंगे।

यह भी पढ़ें- मेरठ में इंसान बने 'बंदर'! खौफ में जी रहे लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा लगाकर कलक्ट्रेट पर किया अनोखा प्रदर्शन