Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शामली तक स्टेशन की लूप लाइन की रफ्तार बढ़ाई

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 12 Mar 2021 10:16 PM (IST)

    रेलवे ने शाहदरा से शामली तक स्टेशन की लूप लाइन की रफ्तार को दोगुना किया।

    Hero Image
    शामली तक स्टेशन की लूप लाइन की रफ्तार बढ़ाई

    बागपत, जेएनएन। रेलवे ने शाहदरा से शामली तक स्टेशन की लूप लाइन की रफ्तार को दोगुना किया। अधिकारियों ने ट्रायल कर रफ्तार का जायजा लिया। इससे जल्द विद्युत ट्रेनों के चलने की संभावना प्रबल हुई है।

    पिछले साल कोरोना के कारण देश मे लाकडाउन से सभी कुछ ठहर गया था। रेलवे ने दिल्ली सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर विद्युतीकरण कार्य शुरू कराया था। लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है सिर्फ मूर्तरूप देना बाकी है। विद्युत ट्रेन के संचालन से पूर्व शुक्रवार को शाहदरा से शामली तक के सभी रेलवे स्टेशन की लूप लाइन की रफ्तार जो अभी तक 15 किमी प्रतिघन्टा थी उसे बढ़ाया है। ट्रायल में यह रफ्तार 30 किमी कर दी गई है। शुक्रवार सुबह 10. 30 बजे दिल्ली से एक ट्रेन में बैठे अधिकारियों ने रफ्तार का जायजा लिया। बता दें कि लूप लाइन प्लेटफार्म से जुड़ा ट्रैक है, जहां पर यात्रियों को बैठने के लिए ट्रेनें रुकती है। यहां ट्रेन की रफ्तार 15 किमी थी, जो अब विद्युत ट्रेन के दौड़ने से पूर्व रफ्तार बढ़ी है। हुआ ट्रायल पूर्णतया सफल रहा। बागपत रोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि लूप लाइन की रफ्तार 15 से 30 किमी हुई है, जिसका ट्रायल सफल रहा। मंत्री से की दुकान पर ताला लगाने की शिकायत

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमीनगर सराय निवासी मजाहिर ने प्रदेश सरकार के मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी को कलक्ट्रेट में ज्ञापन देकर कहा कि उनकी दुकान पर जबरन ताला लगा दिया। आरोप है कि पुलिस ने भी ताला लगाने वालों का साथ दिया।

    उनका सामान भी दुकान से बाहर फेंक दिया। वह 1992 से किराएदार है। वह घड़ी मरम्मत और फल बेचने का काम करते हैं। उन्होंने मंत्री से न्याय दिलाने की मांग की है।