Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DTC की तीनों बसों का शेड्यूल बदला, यूपी से दिल्ली जाने वालों के लिए ये रहेगी टाइमिंग

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 08:57 PM (IST)

    दिल्ली आईएसबीटी से बड़ौत के लिए डीटीसी की तीन इलेक्ट्रिक बसों का समय बदला गया है जिससे नौकरीपेशा लोगों को सुविधा होगी। सांसद के प्रयास से बसों को हरी झंडी मिली थी। नई समय सारणी के अनुसार दिल्ली से सुबह और शाम को बसें चलेंगी और बड़ौत से भी सुबह और रात को बसें दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

    Hero Image
    डीटीसी की तीनों बसों का शेड्यूल बदला

    जागरण संवाददाता, बड़ौत। दिल्ली आइएसबीटी से बड़ौत के लिए डीटीसी की तीन इलेक्ट्रिक बसों का शेड्यूल बदला गया है। ऐसा नौकरीपेशा लोगों की सुविधा को देखते हुए किया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त ब्रजेश नायारण सिंह ने बसों का शेड्यूल बदलने की दिल्ली परिवहन निगम के प्रबंधक (यातायात) से की थी, जिसके बाद शेड्यूल बदला गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद डा. राजकुमार सांगवान के प्रयास से दिल्ली और बड़ौत के बीच डीटीसी की तीन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को हरी झंडी मिल गई थी तथा बसों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया था, लेकिन नौकरीपेशा लोगों की सुविधा को देखते हुए महाराणा प्रताप आइएसबीटी दिल्ली से सुबह 4.50 बजे, 5.20 बजे, 5.50 बजे, शाम 5 बजे, 5.30 बजे और 6 बजे बड़ौत के लिए बस चलेंगी।

    इसी तरह बड़ौत से दिल्ली महाराणा प्रताप आइएसबीटी दिल्ली के लिए सुबह 7 बजे, 7.30 बजे, 8 बजे, शाम 7.30 बजे, रात 8 बजे व 8.30 बजे बस रवाना होगी। बसों का संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। रात के समय बड़ौत से दिल्ली जाने के लिए बहुत ही कम बसों का संचालन होता था, लेकिन डीटीसी की बसों के संचालन से यह समस्या दूर हो जाएगी।

    हर बस के एक दिन में छह फेरे रहेंगे। इस तरह से तीन बसों के रोजाना 18 फेरे हो जाएंगे। इन बसों के चलने से बड़ौत से रोजाना दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त ब्रजेश नायारण सिंह ने बसों का शेड्यूल बदलने की दिल्ली परिवहन निगम के प्रबंधक (यातायात) से की थी, जिसके बाद शेड्यूल बदला गया है।

    पहले यह किया गया था शेड्यूल जारी

    दिल्ली से सुबह 6 बजे, 6.30 बजे, 7 बजे, शाम 5.30 बजे, 6 बजे और 6.30 बजे बड़ौत के लिए बस चलनी थी। इसी तरह बड़ौत से दिल्ली आइएसबीटी के लिए सुबह 9.30 बजे, 10 बजे, 10.30 बजे, रात 9 बजे, 9.30 बजे व 10 बजे बस चलनी थी।