विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संसद और राष्ट्रपति भवन जाएंगे बागपत के युवा, MP डॉ. राजकुमार सांगवान ने दिया निमंत्रण

By Surendra Kumar Kashyap Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 04 Nov 2026 02:41 PM (IST)

बागपत में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने युवाओं को संसद और राष्ट्रपति भवन ...और पढ़ें

बागपत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान। सौ. सूचना विभाग

बागपत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान। सौ. सूचना विभाग

HighLights

  1. जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का बागपत में आयोजन।

  2. सांसद के निमंत्रण ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं का बढ़ा उत्साह।

जागरण संवाददाता, बागपत। स्याद्वाद इंस्टीट्यूट में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद एवं विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने प्रतिभागियों को संसद और राष्ट्रपति भवन के भ्रमण का निमंत्रण दिया। सांसद के इस निमंत्रण ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं का उत्साह बढ़ा दिया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इकाई माय भारत केंद्र बागपत की ओर से जिला स्तरीय युवा संसद एवं विकसित भारत युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलेभर से पहुंचे युवाओं ने युवा संसद में निर्धारित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए और सांसद से संवाद किया।

कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के साथ युवा संवाद युवाओं के लिए खास आकर्षण रहा। सांसद से युवाओं ने भी उत्साह के साथ सवाल पूछे। सांसद ने अपनी दिनचर्या साझा की तथा जिला युवा संसद के सभी प्रतिभागियों को संसद और राष्ट्रपति भवन के भ्रमण के लिए निमंत्रण दिया। युवा संसद में प्रतिभागियों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर विचार रखे।

यह भी पढ़ें- मजदूरी और अखबार बांटने से शुरू हुआ UP के अमन कुमार का सफर UNO तक पहुंचा, UNICEF के नेशनल यूथ एडवाइजर बने

जिला युवा अधिकारी अनिकेत शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित इनाम, अदिति और जाह्नवी अब राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में बागपत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ें- 80 लाख के भैंसे से हर महीने 1 लाख की कमाई, 15.80 क्विंटल के 'अर्जुन राणा' को देखने मेरठ में उमड़े लोग 

युवा संवाद में भारत सरकार द्वारा नामित यूथ आइकान अमन कुमार ने अपने वोट को जाने विषय पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी, जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत कुमार, डा. प्रीति शर्मा, डा. गजेन्द्र प्रताप सिंह और डा. राज लक्ष्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- 33 साल से 'सफर' कर रहा यूरिया... बोरे बन गए ‘पत्थर’, इन्हें हटाने से भी डरते हैं कर्मचारी!

संचालन सपना राणा ने किया। कार्यक्रम में स्याद्वाद संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीण मलिक, प्राचार्य ललित मोहन, सोनिया त्रिखा, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक आंचल श्योराण उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।