Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बागपत में दिल दहलाने वाली घटना, महिला ने हाथ-पैर पर सुसाइड नोट में लिखे ससुराल में हुए जुल्मों-सितम, मौत

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 01:43 PM (IST)

    Baghpat News बागपत जिले में दिल को दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने अपने ससुराल वालों पर दहेज में कार की मांग करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उसने अपने हाथ-पैर पर सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने अपनी आपबीती बताई।

    Hero Image
    हाथ-पैर पर सुसाइड नोट लिखकर विवाहिता ने जान दी

    संवाद सूत्र, जागरण, छपरौली (बागपत)। एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसराल वालों पर दहेज में कार न मिलने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने अपने बाएं हाथ और पैर पर ससुराल में हुए जुल्मों-सितम को एक-एक कर लिखा। एक वीडियो में अपना दर्द सुनाते हुए तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ससुराल में हो रहा था शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न

    दिल्ली नगर निगम में कर्मचारी तेजवीर सिंह निवासी रठौड़ा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मनीषा की शादी 26 नवंबर 2023 को सिद्धीपुर थाना दादरी, जिला गौतमबुद्धनगर निवासी कुंदन के साथ की थी। शादी में 20 लाख रुपये खर्च करते हुए काफी सामान दिया था। शादी के बाद उसका दामाद और अन्य ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर तीन महीने बाद ही ससुराल में उसकी बेटी का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।

    तंग होकर आ गई थी मायके

    इससे तंग होकर वह मायके में आ गई। वह काफी तनाव में रहती थी। तेजवीर ने बताया कि मंगलवार रात 27 वर्षीय मनीषा छत पर सोई हुई थी। उसने परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। बुधवार सुबह वह नहीं जागी तो उन्होंने देखा तो वह मृत थी। 

    इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि मनीषा ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। मृतका के हाथ पर पेन से आत्महत्या की वजह लिखी हुई थी। उसके पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है और मोबाइल से 3:29 मिनट का वीडियो मिला है, जिसमें उसने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाते हुए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Baghpat : मनीषा ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर की थी आत्महत्या, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सास-ससुर हिरासत में

    उधर, मनीषा के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।