Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Baghpat News : पति ने महिला की गला घोंटकर की हत्या, बेटा पैदा नहीं होने पर दिए जाते थे ताने

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 12:17 PM (IST)

    Murder in Baghpat बागपत के भगौट गांव में पति ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। 25 वर्षीय सरिता देवी का शव बरामदे में मिला। सरिता दो बेटियों की मां थी। उसके मायके वालों ने पति पर प्रताड़ित करने और बेटा न होने पर ताने देने का आरोप लगाया है। आरोपित फरार है।

    Hero Image
    घटनास्थल पर पहुंचे खेकड़ा सीओ रोहन चौरसिया व पुलिस बल। जागरण

    जागरण संवाददाता, बागपत। ग्राम भगौट में घरेलू विवाद में महिला की पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव घर के बरामदे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच कर उसके शव को कब्जे लिया। आरोपित पति की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौतमबुद्धनगर के ग्राम बरौला निवासी 25 सरिता देवी की शादी करीब चार साल पहले चांदीनगर क्षेत्र के ग्राम भगौट निवासी विपिन के साथ हुई थी। उसके दो बेटी ढाई वर्षीय छवि व एक वर्षीय नवी है। सरिता की बहन रिया की शादी भी इसी गांव के युवक दीपक के साथ हुई है।

    शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे रिया ने पुलिस को सूचना दी कि बहन सरिता की उसके पति ने हत्या कर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

    पुलिस ने सरिता के शव को कब्जे में लिया। उसके मायकेवालों का आरोप है कि सरिता को उसका पति शादी के बाद से ही परेशान रखता था। दो बेटी पैदा होने पर और ज्यादा परेशान करने लगा था। बेटा पैदा नहीं होने का ताने दिए जाते थे।

    परेशान होकर छोटी बेटी नवी को सरिता ने उनके पास भेज दी थी। आरोप है कि सरिता की गुरुवार रात पति ने गला घोंटकर हत्या की है। रात 11 बजे सरिता ने फोन करके झगड़े की जानकारी भी दी थी।

    उधर थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि पति पर सरिता की हत्या करने का मायकेवालों ने आरोप लगाया है। उसके गले पर चोट का निशान मिला है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि वे जब मौके पर पहुंचे तब गांव की कुछ महिलाएं तथा सरिता के मायकेवाले वहां पर मिले। सरिता का शव घर के बरामदे में जमीन पर मिला। सरिता का पति वहां पर नहीं था। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

    दिल्ली में रहते है मायकेवाले

    सरिता के मायकेवाले वर्तमान में दिल्ली के सीमापुरी में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मायकेवाले मौके पर पहुंचे। सरिता अपने पति, बेटी छवि व सास के साथ यहां पर रहती थी।