Baghpat News : दोस्तों संग शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है पति, मना किया तो मारा-पीटा और दो दिन तक बनाए रखा बंधक
Baghpat News बागपत में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे दो दिन कमरे में बंधक बनाकर रखा और मारपीट की। साथ ही दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता ने में पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जागरण संवाददाता, बागपत। पति ने अपने दोस्तों से महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। आपत्ति करने पर उसे दो दिन कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है। आरोपित अपने कई दोस्तों को लेकर घर पहुंचा और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पति की इस मंशा का विरोध करने से मना करने पर आरोपित पति ने अपने दोस्तों के सामने ही उसके साथ मारपीट की। दो दिन कमरे में बंद करके रखा। उसे खाना-पीना भी नहीं दिया।
आरोपित पति ने उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। दो सितंबर की रात में वह किसी तरह अपने बच्चों के साथ कमरे से जान बचाकर निकली। उसने पुलिस से अपनी व अपने बच्चों की सुरक्षा और आरोपित पति के खिलाफ कार्रवाई मांग की। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
महिला को सड़क पर गिराकर मारापीटा : रमाला : हसनपुर जिवानी गांव शुक्रवार को महिलाओं के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ा कि दो महिलाओं ने पड़ोसन को सड़क पर गिराकर चप्पलों और घूंसे बरसा दिए। इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता सुनीता का आरोप है कि पड़ोस की महिलाएं अनिता और प्रवेश उसके घर के सामने कूड़ा डालती थीं। मना करने पर अक्सर झगड़ा करती थीं।
शुक्रवार को जब उसने विरोध किया तो दोनों आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उसे पकड़ लिया और सड़क पर गिराकर चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। करीब 2 मिनट के प्रसारित वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो महिलाएं मिलकर उसे बेरहमी से पीट रही हैं, जबकि अन्य लोग तमाशबीन बने हुए हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपित महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।