10 हजार साधकों की क्षमता वाले इंटरनेशनल योग व वेलनेस सेंटर को मंजूरी, 300 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी बागपत की तस्वीर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बागपत के हरियाखेड़ा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो
HighLights
निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 45 माह का समय निर्धारित किया गया।
दिल्ली-एनसीआर में योग, ध्यान और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।
जागरण संवाददाता, बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बागपत में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर के विकास एवं संचालन की संशोधित शर्तों को स्वीकृति दी गई। बागपत में 300 करोड़ की लागत से विकसित होने वाले योग एवं वेलनेस सेंटर में एक साथ 10 हजार साधकों के योगाभ्यास की क्षमता होगी।
कैबिनेट ने बागपत के पुरा महादेव क्षेत्र स्थित हरियाखेड़ा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर के विकास एवं संचालन की संशोधित व्यवस्था को मंजूरी दी है। इस केंद्र के बनने पर योग, प्राणायाम, ध्यान और प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियां संचालित होंगी। दिल्ली-एनसीआर, मेरठ और आसपास के क्षेत्रों से नजदीकी के चलते यहां बड़ी संख्या में साधकों और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।
इस केंद्र को आसपास के आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण से भी जोड़ा जा सकेगा। इस केंद्र के वित्तपोषण, निर्माण, संचालन व रखरखाव को अनुभवी संस्था का चयन किया जाएगा। चयन परियोजना के लिए वर्तमान में उपलब्ध 65.815 हेक्टेयर भूमि पर निविदा प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 45 माह का समय निर्धारित किया गया। परिसर की भूमि, भवन और स्थायी आधारभूत संरचना का स्वामित्व पर्यटन विभाग के पास ही रहेगा।
यह भी पढ़ें- यहां खड़ा वाहन नहीं होगा चोरी! आखिर लोगों के इस भरोसे का क्या है कारण?
नोडल अधिकारी ने किया निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण
बड़ाैत (वि): उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित जनपद के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने दो दिवसीय निरीक्षण के दूसरे बुधवार को शहर में कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा निर्माण कराए जा रहे बस स्टेशन का निरीक्षण किया। लगभग चार करोड़ 93 लाख रुपये की धनराशि से कराए जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। वहीं बोहला ग्राम में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन परियोजना एवं पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें- 16 लाख की आबादी के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ एक रेडियोलॉजिस्ट, बागपत में मरीजों को हो रही परेशानी
नोडल अधिकारी रंजन कुमार व जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान डीएम दिव्यांशु पटेल, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार, एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव पीडी राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।