विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यहां खड़ा वाहन नहीं होगा चोरी! आखिर लोगों के इस भरोसे का क्या है कारण?

By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 09 Nov 2026 04:31 PM (IST)

Baghpat News: बागपत में पार्किंग स्थल न होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन एसपी दफ्तर के पास खड़े किए जाते हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

बागपत एसपी दफ्तर के पास खड़े वाहन।

बागपत एसपी दफ्तर के पास खड़े वाहन।

HighLights

  1. बागपत में एसपी आफिस के आसपास खड़े किए जाते हैं वाहन।

  2. कैंटर तक चोरी कर चुके हैं बदमाश, शहर में नहीं है पार्किंग।

जागरण संवाददाता, बागपत। पार्किंग नहीं होने की वजह से बड़ी संख्या में वाहनों को एसपी दफ्तर के पास खड़ा किया जाता है। वाहन स्वामियों को भरोसा होता है कि यहां से उनके वाहन चोरी नहीं होंगे। सड़क किनारे वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

जिला मुख्यालय पर पार्किंग स्थल नहीं है। पुलिस, बैंक और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपने वाहनों को एसपी दफ्तर के आसपास खड़ा करते हैँ। बाजार में सामान खरीदने के लिए आने वाले बड़ी संख्या में लोग भी अपने वाहनों को यहां खड़े करते हैं।

इसकी मुख्य वजह यह है कि उन्हें भरोसा होता है कि यहां से वाहन चोरी नहीं होंगे, न ही कोई नुकसान पहुंचाएगा, जबकि कई बार दुकानों के आसपास से वाहन चोरी कर लिए जाते हैं। बागपत के भजन विहार कालोनी निवासी सभासद निगम शर्मा का जुलाई 2025 को कैंटर चोरी कर लिया गया था।

उस समय कैंटर जिला पंचायत की दुकान के पास खड़ा था, जिसमें लगा जीपीएस भी तोड़कर रास्ते में फेंक दिया था। बाद में पुलिस ने सोनीपत से कैंटर बरामद किया था। एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें- Renuka Panwar: हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने देश-विदेश में बनाई पहचान, 'माटी की बेटी' को नगर पालिका देगी खास सम्मान

सुबह से शाम तक एसपी दफ्तर के पास वाहन खड़े रहते हैं। कई बार तो लोग रात को भी अपने वाहन खड़े करके चले जाते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता चरण सिंह खोखर, देवेंद्र आर्य समाजसेवी ओमवीर ढाका, नरेंद्र, राकेश, प्रमोद आदि का कहना है कि शहर में पार्किंग स्थल होना जरूरी है। सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं तो अव्यवस्था उत्पन्न होती है। पुलिस भी नो पार्किंग का चालान करती है।

इन्होंने कहा

पार्किंग न होने की वजह से कुछ लोग कार्यालय के पास वाहन खड़े कर देते हैं, ऐसा नहीं कि सुरक्षा की दृष्टि से यहां वाहन खड़े किए जाते हों। अन्य स्थानों पर भी वाहन खड़े किए जाते हैं। यदि वाहन चोरी हो जाता है तो उसे बरामद करने का प्रयास किया जाता है।
-प्रवीण सिंह चौहान, एएसपी

नवयुग पालिका योजना के तहत पार्किग का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद पार्किंग बनाई जाएगी।
-हरिलाल पटेल, ईओ, नगर पालिका परिषद बागपत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।