Renuka Panwar: हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने देश-विदेश में बनाई पहचान, 'माटी की बेटी' को नगर पालिका देगी खास सम्मान
खेकड़ा की हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने अपनी आवाज से देश-विदेश में पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धियों के सम्मान में ...और पढ़ें

रेणुका पंवार। सौ. सोशल मीडिया
HighLights
रेणुका पंवार ने हरियाणवी संगीत में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान।
'52 गज का दामन' गाने से मिली विश्वव्यापी लोकप्रियता।
खेकड़ा नगर पालिका उनकी उपलब्धियों को बोर्ड पर दर्शाएगी।
गौरव रघुवंशी, खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा के सामान्य परिवार में जन्मी रेणुका पंवार आज हरियाणवी संगीत की दुनिया में ऐसा नाम है जो देश-विदेश तक अपनी आवाज की छाप छोड़ चुकी हैं। वर्ष 2019 में हरियाणवी गायिकी में कदम रखने वाली युवा सिंंगर रेणुका ने कम समय में बड़ी कामयाबी पाई है। अब नगर पालिका उनके सम्मान में बोर्ड लगवाने जा रही है। इस पर उनकी उपलब्धियों को लिखा जाएगा।
खेकड़ा नगर के औरंगाबाद मुहल्ला निवासी वीरेंद्र सिंह व संतोषी देवी के परिवार में 29 अप्रैल 2002 को रेणुका का जन्म हुआ। सबसे बड़े भाई विजय (विक्की), सागर और फिर रेणुका पंवार है। विजय बताते हैं कि रेणुका टीवी पर आने वाले टलेंट शो देखकर खुद गाने गाती थी।
2012-13 में स्टार प्लस के एक शो की टीम ने जैन इंटर कालेज में टेलेंट शो कराया था जिसमें रेणुका ने अपनी परफोरमेंस दी थी। इसके बाद रेणुका की गायिकी के प्रति रूचि और बढ़ती चली गई।
2019 में महज 16 साल की उम्र में रेणुका ने एक गाना गया जो हरियाणवी म्यूजिक के जानकारों तक पहुंचा। उसकी यूट्यूब पर काफी सराहना हुई। इसके बाद रेणुका ने एक से बढ़कर एक गाने गाए। 52 गज का दामन विदेशों तक गूंजा। उनके हर कार्यक्रम में इसकी धूम रही। चटक-मटक, कबूतर, नैना के तीर, डीजे पर मटकूंगी और बन्नों आदि को भी बहुत पसंद किया गया।
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ यांंता (Yanta) को बहुत सराहाना मिली। बाॅलीवुड के इतने मशहूर अभिनेता का हरियाणवी गीत पर प्रस्तुति देना अनेक लोगों को सुखद आश्चर्य लगा। बैरंन मटके गीत के वीडियो सांग में वे सपना चौधरी व उत्तर कुमार जैसे जाने-माने कलाकारों के साथ अपनी आवाज का जादू बिखेरती दिखीं।
आज रेणुका की बदौलत खेकड़ा का विदेशों तक नाम पहचाना जाता है। पिछले दिनों रेणुका को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी सम्मानित किया गया था। बेटी की उपलब्धि पर स्वजन ही नहीं पूरे खेकड़ा को नाज है। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक करने के लिए पालिका बोर्ड लगवाने जा रही है। इसके लिए बुधवार को पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों की मांग पर अध्यक्ष नीलम धामा ने यह निर्णय लिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।