गजब! शुभारंभ के बाद भी नहीं घूमा सहकारी चीनी मिलों का चक्का, किसान चिंतित
बागपत और रमाला की सहकारी चीनी मिलों में उद्घाटन के बाद भी गन्ना पेराई शुरू नहीं हुई है, जिससे किसान ...और पढ़ें

सहकारी चीनी मिल बागपत का गेट।
HighLights
रमाला और बागपत चीनी मिलों में पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ।
पेराई शुरू नहीं, दोनों मिलों को हजारों किसान करते हैं गन्ना आपूर्ति।
जागरण संवाददाता, बागपत। सहकारी चीनी मिल रमाला और बागपत का धूम-धड़ाके से नए पेराई सत्र का शुभारंभ होने के बावजूद इनमें गन्ना पेराई शुरू नहीं हुई है, ऐसा तब है जब शासन का जोर समय से चीनी मिलों को चलाने पर है। इससे किसान हैरान और परेशान हैं। समय से गन्ना कटाई नहीं होगी तो फिर गेहूं की बुआई पिछड़ेगी।
सहकारी चीनी मिल रमाला का दो नवंबर को नए गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री केपी मलिक तथा अन्य अधिकारी और किसान पेराई सत्र के शुभारंभ के दौरान मौजूद रहे। मगर तीन दिन बाद भी इस चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू नहीं हो पाई।
रमाला चीनी मिल के जीएम गोविंद मौर्य ने कहा कि बरसात के कारण गन्ना नहीं आ रहा था, इसलिए चीनी मिल नहीं चल पाई। दो लाख कुंतल का गन्ना इंडेंट जारी किया हुआ है। शनिवार को चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- बागपत वालों के लिए अच्छी खबर: टटीरी रेलवे ओवरब्रिज से वाहनों के संचालन की तारीख तय, जाम से मिलेगी राहत
वहीं, सहकारी चीनी मिल बागपत का चार नवंबर को शुभारंभ हुआ। इसमें प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, अधिकारियों, नेताओं और किसानों ने भाग लिया। मगर दो दिन बाद भी इस चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू नहीं हो पाई। चीनी मिल के जीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि चार नंबर शुभ समय होने के कारण पेराई सत्र का शुभारंभ कराया गया।
यह भी पढ़ें- भगतजी स्वीट्स के संचालक को झांसा देकर 31 लाख की ठगी, कोर्ट कर्मचारी समेत 7 के खिलाफ बागपत में मुकदमा
बरसात के कारण खेतों में पानी भरा होने तथा दीपावली पर श्रमिकों के नहीं आने से गन्ना पेराई शुरू नहीं हो पाई। हमारी तैयारी पूरी है, लेकिन अब दीपावली के अगले दिन चीनी मिल चलेगी। बताते चलें कि रमाला तथा बागपत की चीनी मिलों को हजारों किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। जैसे-जैसे गन्ना कटाई से खेत खाली होते जाते हैं, वैसे-वैसे ही गेहूं बुआई होती जाती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।