भगतजी स्वीट्स के संचालक को झांसा देकर 31 लाख की ठगी, कोर्ट कर्मचारी समेत 7 के खिलाफ बागपत में मुकदमा
बागपत में भगतजी स्वीट्स के मालिक को निवेश का झांसा देकर 31 लाख रुपये की ठगी की गई। अदालत के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
ई-स्टोर कंपनी में निवेश का दिया गया झांसा।
अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया मुकदमा।
जागरण संवाददाता, बागपत। भगतजी स्वीट्स के स्वामी से कंपनी में निवेश का झांसा देकर करीब 31 लाख रुपये की ठगी की गई। अदालत के आदेश पर दिल्ली की अदालत के कर्मचारी समेत सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी भगत स्वीट्स की बागपत में दुकान है। आरोप है कि दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट के कर्मचारी कर्मवीर सिंह ने वर्ष 2022 में ई-स्टोर कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए 25 लाख रुपये निवेश कर एक लाख रुपये प्रति माह का लाभ मिलने का वायदा किया।
ई-स्टोर कंपनी से जुड़े कई लोगों से मुलाकात कराई थी। दुकान में स्टोर किया गया। भरोसा करके कंपनी में 25.77 लाख रुपये निवेश किए गए। 2023 में कर्मवीर और अन्य स्टोर का सामान लेकर चले गए। उन्हें वायदे के मुताबिक लाभ नहीं मिला। निवेश के नाम पर दिए गए 25 लाख रुपये, दुकान किराया, बिजली बिल समेत 31 लाख रुपये की ठगी की गई। रुपये का तगादा करने पर धमकी दी।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि इस मामले में कर्मवीर सिंह, अजय वर्मा, नितिन, दीपक दहिया, सचिन राणा निवासीगण अग्रवाल मंडी टटीरी, मुकेश त्यागी निवासी कार्यालय ई-स्टोर बागपत, मोहम्मद फैजान सेक्टर छह नोएडा, शमशाद निवासी गौतमबुद्धनगर के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रसव के बाद महिला की मौत
खेकड़ा: सांकरौद गांव के शमीम का करीब दो साल पूर्व बागपत कस्बे की आबिदा से दो वर्ष पहले निकाह हुआ था। हाल में आबिदा गर्भवती थी और अपने मायके गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पीड़ा होने पर मायके वालों ने प्रसव के लिए बागपत अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रसव होने के बाद हालत में बिगड़ने पर डाक्टर ने रेफर किया तो स्वजन ने शाहदरा के जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।