Holi 2025: यूपी रोडवेज की होली की तैयारियां पूरी, यात्रियों को इस रूट पर मिलेंगी हर समय बसें
Holi 2025 होली का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली-बदायूं रूट पर रोडवेज बसों में भीड़भाड़ बढ़ने लगी है। त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत रूट पर 70 रोडवेज बसें लगा दी गई हैं। त्योहार के नजदीक बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा निगम की ओर से चालक-परिचालकों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

जागरण संवाददाता, बदायूं। होली का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली-बदायूं रूट पर रोडवेज बसों में भीड़भाड़ बढ़ना शुरू हो गई है। त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत रूट पर 70 रोडवेज बसें लगा दी गई हैं।
त्योहार के नजदीक बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा निगम की ओर से चालक-परिचालकों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें बता दिया गया है कि सफर के दौरान सावधानी बरतें। कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी यात्रियों का ध्यान रखें।
जिले के दिल्ली-बदायूं रूट पर सबसे ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन होता है। रोजाना पांच से दस हजार यात्री दिल्ली से आवागमन करते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बदायूं, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद जिले के लाखों लोग दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते हैं।
घरों को लौटते हैं लोग
लाखों लोग वर्षों से दिल्ली में बसे हुए हैं। वह हर त्योहार पर अपने घर लौटते हैं और त्योहार के बाद दिल्ली चले जाते हैं। इससे त्योहार के आठ-दस दिन पहले से दिल्ली-बदायूं रूट की बसों में भीड़भाड़ बढ़ जाती है। अभी त्योहार के कुछ दिन शेष रहे गए हैं लेकिन कल्पवासियों ने अपने-अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया है। इससे रूट की बसों में भीड़भाड़ गई है। इसको देखते हुए परिवहन निगम ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
.jpg)
त्योहार पर सुरक्षित करें सवारियों का सफर
इससे दिल्ली-बदायूं रूट पर 70 बसें लगा दी गई हैं। वैसे इस रूट पर रोजाना करीब 60-65 बसें आती हैं लेकिन भीड़भाड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि सभी चालक-परिचालकों को विशेष दिशा निर्देश दे दिए गए हैं कि वह त्योहार पर यात्रियों का ध्यान रखें। चालक सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। कहीं भी यात्रा असुरक्षित नहीं होनी चाहिए।
दिल्ली-बदायूं रूट पर नहीं हैं यात्री ट्रेन सुविधा
दिल्ली बदायूं रूट पर रोडवेज बसों में भीड़भाड़ बढ़ने की दूसरी वजह यह भी है कि इस रूट पर कोई यात्री ट्रेन की सुविधा नहीं है। यात्री केवल रोडवेज बसों में सफर करते आ रहे हैं। हालांकि बदायूं से दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की कई बार मांग हो चुकी है लेकिन अभी तक ट्रेन की सुविधा नहीं हो पाई है। इससे बसों में भीड़भाड़ रहती है। अगर इस रूट पर ट्रेनों की सुविधा होती तो शायद बसों में भीड़भाड़ नहीं होती।
रूट पर दौड़ रहीं तमाम डग्गामार बसें
दिल्ली बदायूं रूट पर जिस तरह यात्रियों की संख्या जाता है। उसी तरह रूट पर तमाम डग्गामार बसें भी दौड़ रहीं हैं। अभी तक तमाम डग्गामार बसें भी पकड़ी जा चुकी हैं। बताया जा रहा है कि त्योहार के नजदीक आते ही डग्गामार बसों की संख्या बढ़ गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने कहा है कि कोई बस पकड़ी जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।
ये भी पढ़ेंः मोबाइल बंद, लोकेशन भी गायब... अंतरिम जमानत के बाद आखिर कहा हैं मानव की पत्नी निकिता?
ये भी पढ़ेंः 91 करोड़ रुपये की कमाई फिर भी संरक्षित न हो पाई इमारत, ताजमहल में पच्चीकारी के पत्थर निकल रहे; लिखी हैं आयतें
होली की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। बदायूं-दिल्ली रूट पर 70 बसें लगा दी गई हैं। सभी चालक परिचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। उनसे सकुशल यात्रा कराने को कहा गया है।- अजय कुमार सिंह, एआरएम परिवहन निगम

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।