Badaun News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस
बदायूं के कछला में राधेलाल इंटर कॉलेज के पीछे तालाब में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। दो दिन पहले उसे मछली मारते हुए देखा गया था। पुलिस ने तलाश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है युवक दो पैंट पहने हुए था।

संवाद सूत्र, कछला। राधेलाल इंटर कॉलेज के पीछे तालाब में शुक्रवार को एक युवक का शव उतरता हुआ मिला। दो दिन पहले मजदूरों ने उसे मछली मारते हुए देखा था। बाद में उसका कुछ पता नहीं चला लेकिन तालाब में डूबने की आशंका पर पुलिस ने उसकी तलाश भी कराई थी। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पुलिस वापस लौट गई थी। अभी उसका नाम पता नहीं चला है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत कछला में स्थित राधे लाल इंटर कालेज के पीछे शुक्रवार सुबह कुछ लोग घूमने गए थे। तभी उन्होंने करीब 35 वर्षीय युवक का शव तालाब में उतरता हुआ देखा। उनकी सूचना पर आसपास के तमाम लोग आ गए। बाद में कछला चौकी पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को बाहर निकलवाया गया। कुछ लोगों ने बताया कि युवक को दो दिन पहले देखा गया था। उस वक्त कुछ मजदूर रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे। उन्होंने युवक को तालाब में मछली मारते हुए देखा था। बाद में उसका कुछ पता नहीं चला। उसके तालाब में डूबने की आशंका पर पुलिस भी पहुंची थी और उसकी तलाश भी कराई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसको कुछ पता नहीं चला तो पुलिस वापस लौट गई।
जब शुक्रवार को उसका शव उतरता हुआ मिला तो पुलिस ने उसे निकलवा कर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस के मुताबिक वह दो पैंट पहने हुए हैं। उसकी शर्ट कमर से बंधी हुई थी। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। कछला चाैकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि अभी उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। युवक का शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।