विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badaun News: शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु ने गंगा में लगाई डुबकी, जगह-जगह भंडारे का आयोजन; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By Kamlesh Kumar SharmaEdited By: riya.pandey
Published: Sat, 28 Oct 2023 04:44 PM (IST)

Sharad Purnima 2023 शरद पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर सुबह से ही गंगा स्नान करने वालों की भीड़ पहुंचने ...और पढ़ें

Badaun News: शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु ने गंगा में लगाई डुबकी
Badaun News: शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु ने गंगा में लगाई डुबकी

संवाद सूत्र, कछला (बदायूं) । Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर सुबह से ही गंगा स्नान करने वालों की भीड़ पहुंचने लगी देखते ही देखते दोपहर तक हजारों श्रद्धालु ने कछला गंगा घाट पर पहुंचकर स्नान किया। हवन पूजन के बाद गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए कन्या भोज कराया गया। जगह-जगह हो रहे भंडारे का आनंद लिया।

शरद पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर नगर पंचायत में भी दोनों गंगा के दोनों साइड में गोताखोरों की दो टीमें लगाई गई थीं। सफाई कर्मचारी तैनात किए गए नगर पंचायत में कछला गंगा घाट पर कैंप भी लगाया श्रद्धालुओं को लगातार जागरूक किया जा रहा था कि गहरे पानी में कोई भी स्नान न करें सुरक्षा के लिहाज से उझानी थाना इंचार्ज मनोज कुमार के साथ कछला चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह पूरे दलबल के साथ कछला गंगा घाट पर तैनात रहे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए श्रद्धालुओं के सभी वाहनों को पार्किंग में लगाया गया।

कछला घाट पर भंडारे का आयोजन

उधर, उझानी अभिषेक गुप्ता ने कछला गंगा घाट पर पहुंचकर शरद पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन कराया। कछला गंगा घाट सुबह से से शाम तक भंडारा चलता रहा। उधर, चंद्रग्रहण के कारण मंदिरों के कपाट शाम को सूतक लगने के साथ ही बंद हो गए। खीर बनाकर चांदनी में रखने से भी परहेज किया गया।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयार कराया पोर्टल, एक क्लिक पर पुताई वाले से लेकर डाक्टर तक उपलब्ध; बरेली में 16 सेवाएं जुड़ीं

यह भी पढ़ें - Rampur News: रामपुर में बुखार पीड़ितों की अस्पतालों में भरमार, बेड मिलना दुश्वार; 600 पहुंचा डेंगू के मरीजों का आंकड़ा